विज्ञापन

मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होती है? Google Play Store अब बताएगा कौन-सा ऐप है जिम्मेदार

यह सिस्टम Android Vitals नाम के परफॉर्मेंस डेटा पर आधारित है. इस सिस्टम के जरिए Google यह देखता है कि कौन से ऐप्स फोन की बैटरी और प्रोसेसर का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं.

मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होती है? Google Play Store अब बताएगा कौन-सा ऐप है जिम्मेदार

स्मार्टफोन यूजर्स की सबसे बड़ी समस्या अक्सर बैटरी जल्दी खत्म होना होती है. कई बार इसका कारण कुछ ऐसे मोबाइल ऐप्स होते हैं जो बैकग्राउंड में लगातार चलते रहते हैं और ज्यादा बैटरी खर्च करते हैं. इसी समस्या को कम करने के लिए Google ने अपने ऐप स्टोर Google Play Store में एक नया फीचर शुरू किया है.

इस फीचर के तहत अब ऐसे ऐप्स पर खास चेतावनी दिखाई जाएगी जो स्मार्टफोन की बैटरी को जरूरत से ज्यादा खर्च करते हैं. यानी अगर कोई ऐप बैकग्राउंड में बहुत ज्यादा एक्टिव रहता है और बैटरी पर असर डालता है, तो यूजर को पहले ही इसकी जानकारी मिल जाएगी.

Google के अनुसार Play Store अब उन ऐप्स पर वार्निंग लेबल दिखाएगा जो जरूरत से ज्यादा बैटरी का उपयोग करते हैं. यह चेतावनी यूजर्स को बताएगी कि ये ऐप सामान्य से ज्यादा बैटरी खर्च कर सकता है.

यह सिस्टम Android Vitals नाम के परफॉर्मेंस डेटा पर आधारित है. इस सिस्टम के जरिए Google यह देखता है कि कौन से ऐप्स फोन की बैटरी और प्रोसेसर का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं.

Google ने सिर्फ चेतावनी दिखाने का ही फैसला नहीं लिया है, बल्कि ऐसे ऐप्स की Play Store में दिखाई देने की संभावना भी कम की जा सकती है. इसका मतलब है कि जो ऐप्स जरूरत से ज्यादा बैटरी खर्च करते हैं, वे ऐप्स Play Store के रिकमेंडेशन सेक्शन में कम दिखाई देंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों जल्दी खत्म होती है बैटरी?
कई बार ऐप्स बैटरी ज्यादा खर्च करते हैं क्योंकि वे एक खास तकनीक का गलत इस्तेमाल करते हैं जिसे 'Partial Wake Lock' कहा जाता है. यह फीचर ऐप को फोन की स्क्रीन बंद होने के बाद भी प्रोसेसर को चालू रखने की अनुमति देता है.

हालांकि इस फीचर का सही इस्तेमाल कुछ जरूरी कामों के लिए किया जाता है, लेकिन अगर इसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो फोन का CPU लगातार चलता रहता है. इससे बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है.

Google के अनुसार अगर कोई ऐप पिछले 28 दिनों में पांच प्रतिशत से ज्यादा यूजर सेशन में लंबे समय तक CPU को सक्रिय रखता है, तो उसे बैटरी ज्यादा खर्च करने वाला ऐप माना जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com