विज्ञापन

Flipkart Goat Sale: iPhone 17 Pro पर मिल रही ₹22,000 की भारी छूट, आधी कीमत में मिलेगा Galaxy S25

Flipkart Goat Sale और Amazon Prime Day Sale 4 जुलाई से एक साथ शुरू हो रही हैं. iPhone 17 Pro पर ₹22,000 और Galaxy S25 पर ₹24,000 तक की बंपर छूट मिल रही है. जानिए दोनों सेल के बेस्ट ऑफर्स की पूरी डिटेल.

Flipkart Goat Sale: iPhone 17 Pro पर मिल रही ₹22,000 की भारी छूट, आधी कीमत में मिलेगा Galaxy S25
iPhone 17 से लेकर OnePlus 13 तक, सब कुछ मिलेगा बेहद सस्ता
Photo Credit: Unsplash

Amazon Prime Day Sale और Flipkart Goat Sale दोनों ही मेगा शॉपिंग इवेंट्स 4 जुलाई से शुरू होने जा रहे हैं. इस बार टक्कर इतनी जोरदार है कि Apple की लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज़ और Samsung की धाकड़ Galaxy S25 सीरीज़ पर हजारों रुपये की सीधी बचत होने वाली है. फ्लिपकार्ट पर तो iPhone 17 Pro पर पूरे 22,000 रुपये की छूट का दावा किया जा रहा है. 

फ्लिपकार्ट की गोट सेल में सबसे ज्यादा चर्चा एप्पल के आईफोन्स की है. फ्लिपकार्ट के टीज़र पेज के मुताबिक, लॉन्च के बाद पहली बार iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. 1,34,999 रुपये की लॉन्चिंग प्राइस वाला यह फ्लैगशिप फोन सेल में सिर्फ 1,12,900 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध होगा. यानी ग्राहकों को कुल 22,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. इसके अलावा स्टैंडर्ड iPhone 17 भी केवल 70,900 रुपये में और पुराना iPhone 16 Plus मात्र 73,900 रुपये की शुरुआती इफेक्टिव कीमत पर मिलेगा.

इस देश ने एक झटके में बंद किए 47 लाख सोशल मीडिया अकाउंट्स, अब कंपनियां भी भुगतेंगी अंजाम! 

सिर्फ एप्पल ही नहीं, फ्लिपकार्ट सेल में Samsung Galaxy S25 (256GB) मॉडल पर 24,000 रुपये की भारी कटौती की गई है. 80,999 रुपये का यह फोन अब केवल 56,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर आपका हो सकता है. वहीं, हाल ही में लॉन्च हुआ धांसू कैमरा फोन Oppo Find X9 Ultra भी अपनी लॉन्च प्राइस 1,69,999 रुपये के मुकाबले सिर्फ 1,53,000 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा Realme GT 7 भी 39,999 रुपये की जगह मात्र 27,999 रुपये में मिलेगा.

वहीं, अमेजन प्राइम डे सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन पर 40 परसेंट तक की छूट देने का वादा किया गया है. अमेजन की सबसे बड़ी डील Samsung Galaxy S25 Ultra पर है, जिसे साल की सबसे कम कीमत यानी केवल 84,999 रुपये में बेचा जाएगा. इसके अलावा OnePlus 13 स्मार्टफोन बैंक ऑफर्स के साथ 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. मिड-रेंज में OnePlus Nord CE 6 Lite भी 23,999 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर उपलब्ध होगा.

अमेजन केवल स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है. प्राइम डे सेल में लैपटॉप, टैबलेट और हेडफ़ोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर 80 परसेंट तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flipkart GOAT Sale, Amazon Prime Day Sale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com