Apple आज अपने 'Surprise and Shine' इवेंट में iPhone 18 Pro Series लॉन्च करने वाला है. इसके साथ फोल्डेबल iPhone आने की भी चर्चा है. हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियली इसकी जानकारी नहीं दी है. भारत में भी पिछले कुछ सालों में iPhone का क्रेज काफी बढ़ा है. खासतौर पर Gen-Z के बीच iPhone काफी पॉपुलर हो रहा है. इसका कैमरे, इंटरफेस और डिजाइन की वजह से यूजर्स इसको पसंद करते हैं. ऐसा पहली बार हो रहा है जब कंपनी अपने मेन इवेंट में स्टैंडर्ड आईफोन नहीं लॉन्च कर रही है.
अगले इवेंट में iPhone 18 को लॉन्च किया जा सकता है. फिलहाल इस बार आपको iPhone 18 Pro देखने को मिलेगा. इसकी कीमत को लेकर जो रिपोर्ट आ रही है, वे चौंकाने वाली हैं. रिपोर्ट के अनुसार, फोन की कीमत 1,44,990 रुपये से शुरू हो सकती है. ऐसे में कंपनी कितना बाजार कैप्चर कर पाती है, ये आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन, क्या आपको पता है जब कंपनी ने पहला iPhone लॉन्च किया था तो उसकी कीमत कितनी थी?
भारत नहीं आया पहला iPhone
दरअसल कंपनी का पहला iPhone कभी भारत पहुंचा ही नहीं. इसको केवल अमेरिका और सेलेक्टेड देशों में ही लॉन्च किया गया था. लेकिन, ये चीजें साल 2008 से बदल गईं. Apple ने 2008 में देश में Airtel के साथ मिलकर अपना दूसरा फोन iPhone 3G पेश किया. ये 3G नेटवर्क कैपिसिटी के साथ आया था. इसके 8 GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 31,000 रुपये रखी गई थी.
हालांकि, इसके बाद कंपनी भारत में iPhone 3GS भी लेकर आई. जिसमें दोगुना स्टोरेज दिया गया था. इसकी कीमत 35,000 रुपये रखी गई थी. उस समय किसी भी फोन के लिए ये कीमत बहुत ज्यादा थी. iPhone 3GS को भी देश में Bharti Airtel के साथ पार्टनरशिप में ही लॉन्च किया गया था.
I was today years old when I learned that Voice Control, the precursor to Siri that debuted on the iPhone 3GS in 2009, is still built into iOS 16/17. pic.twitter.com/1t5IFiJ748
— Basic Apple Guy (@BasicAppleGuy) June 19, 2023
साल 2011 से बड़ा बदलाव
साल 2011 में कंपनी के लिए एक बड़ा ब्रेकथ्रू आया. साल 2011 की शुरुआत में 34,500 रुपये में iPhone 4 को लॉन्च किया गया. हालांकि, इसकी कीमत में कोई इजाफा देखने को नहीं मिला. लेकिन, इसका क्रेज धीरे-धीरे बढ़ने लगा था. भारत में कंपनी ने साल 2011 के आखिरी में iPhone 4s को पेश किया. इसकी कीमत में काफी ज्यादा इजाफा किया था. iPhone 4s अपने पिछले मॉडल से 30 प्रतिशत ज्यादा महंगा था. इसको देश में 44,500 रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया था.
इसके बाद iPhone 5 सीरीज की कीमतें भी लगभग iPhone 4s जैसी ही थीं. अक्टूबर 2012 में लॉन्च हुए iPhone 5 के बेस वैरिएंट की कीमत 45,500 रुपये रखी गई थी. फिर अक्टूबर 2013 में Apple ने दो मॉडल्स पेश किए. जिसमें iPhone 5c की कीमत 41,900 रुपये रखी गई. साथ ही iPhone 5s को पेश किया गया, जिसकी कीमत 53,900 रुपये थी. अब स्टैंडर्ड आईफोन की कीमत लगभग 80 हजार रुपये तक पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें- "AI हम सबको मार सकता है!", Anthropic छोड़ भागा वैज्ञानिक, किए रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं