विज्ञापन

Dell ने एक साथ लॉन्च किए 4 लैपटॉप! साथ में दिया भारी डिस्काउंट भी, जानिए कीमत और फीचर्स

Dell ने XPS 13, Alienware 15, Dell 14S और Dell 16S लॉन्च कर दिए हैं.

Dell ने एक साथ लॉन्च किए 4 लैपटॉप! साथ में दिया भारी डिस्काउंट भी, जानिए कीमत और फीचर्स
Photo Credit: X

Dell ने अपनी सबसे प्रीमियम सीरीज को अपडेट करते हुए आइकॉनिक Dell XPS 13, गेमर्स के लिए Alienware 15, और AI फीचर्स से लैस Dell 14S तथा Dell 16S को लॉन्च कर दिया है. चलिए बताते हैं इन चारों लैपटॉप्स की खासियत, फीचर्स और इनकी कीमतों के बारे में.

Dell XPS 13: अब तक का सबसे पतला और हल्का लैपटॉप

कंपनी का दावा है कि Dell XPS 13 उनका अब तक का सबसे पतला और हल्का XPS लैपटॉप है. इसकी मोटाई सिर्फ 12.7mm है और इसका वजन लगभग 1kg है. एल्युमिनियम बॉडी वाला यह लैपटॉप Intel Core Series 3 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 32GB तक LPDDR5X रैम का सपोर्ट मिलता है. बैटरी लाइफ की बात करें तो यह सिंगल चार्ज पर 17 घंटे तक का वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम देता है.

XPS 13 में 2.5K LCD टच डिस्प्ले दिया गया है जो 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज और 500 nits की ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें 30Hz से 120Hz का वेरिएबल रिफ्रेश रेट मिलता है. साउंड के लिए Dolby Atmos ट्यून किए गए क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं. भारत में Dell XPS 13 की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये रखी गई है. इसके साथ 5,000 रुपये तक का कैश बैक और 1 साल का फ्री McAfee सिक्योरिटी सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है.

आपका फ्रिज चुपचाप खा रहा है हजारों की बिजली! जानिए कैसे सिर्फ 1 रुपये के कागज से बचा सकते हैं अपने हजारों रुपए

Alienware 15: गेमर्स के लिए पावरहाउस

गेमिंग के शौकीनों के लिए Dell ने Alienware 15 पेश किया है. यह लैपटॉप Intel Core 7 Series 2 प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 5060 ग्राफिक्स कार्ड तक के ऑप्शन में आता है. इसमें 15.3-इंच की WUXGA डिस्प्ले दी गई है जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. एडवांस थर्मल कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस लैपटॉप को पानी गिरने और हल्के-फुल्के झटकों से बचाने के लिए भी टेस्ट किया गया है.

Alienware 15 की शुरुआती कीमत 1,28,990 रुपये रखी गई है. बैंक ऑफर्स के जरिए इस पर 10,000 रुपये तक का कैश बैक पा सकते हैं. सबसे मजेदार बात यह है कि इस लैपटॉप को खरीदने पर 22,600 रुपये का Alienware 320Hz गेमिंग मॉनिटर मात्र 9,999 रुपये में दिया जा रहा है.

Dell 14S और Dell 16S: AI फीचर्स से लैस

Dell ने अपनी S-सीरीज में 14S और 16S लैपटॉप पेश किए हैं, जिन्हें खास तौर पर Copilot AI फीचर्स के लिए तैयार किया गया है. ये लैपटॉप्स Intel Core Ultra Series 3 या AMD Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर के साथ आते हैं, जिनमें 50 TOPS तक का NPU मिलता है.

ChatGPT के 10 सीक्रेट्स जो 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते

OLED डिस्प्ले और रीसाइकिल्ड डिजाइन

Dell 14S में FHD Plus OLED पैनल मिलता है, जबकि Dell 16S में 2.8K OLED टच पैनल दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है. दोनों ही लैपटॉप्स पर्यावरण को ध्यान में रखकर रीसाइकिल्ड एल्युमिनियम और प्लास्टिक से बने हैं. कीमत की बात करें तो Dell 14S की शुरुआत 1,19,900 रुपये और Dell 16S की शुरुआत 2,29,900 रुपये से होती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dell XPS 13
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com