विज्ञापन

Indian Cyber Alert: क्या आप भी क्रिप्टो में पैसा लगाते हैं? ठगी से बचने के लिए तुरंत पढ़ें यह चेतावनी

Indian Cyber Crime Coordination Centre ने यूजर्स को कुछ जरूरी सावधानियां अपनाने को कहा है.

Indian Cyber Alert: क्या आप भी क्रिप्टो में पैसा लगाते हैं? ठगी से बचने के लिए तुरंत पढ़ें यह चेतावनी
भारतीय साइबर क्राइम यूनिट की नई चेतावनी

भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी Indian Cyber Crime Coordination Centre ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े बढ़ते फ्रॉड को लेकर एक नई चेतावनी जारी की है. इस अलर्ट में बताया गया है कि डिजिटल वॉलेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है, खासकर Trust Wallet जैसे प्लेटफॉर्म्स पर. जैसे-जैसे भारत में क्रिप्टो का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे काम करता है यह स्कैम?

रिपोर्ट के अनुसार, साइबर अपराधी सबसे पहले P2P (peer-to-peer) प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स से संपर्क करते हैं. इसके बाद वे बातचीत को WhatsApp या Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स पर ले जाते हैं, ताकि उन पर निगरानी कम हो सके. फिर यूजर्स को एक फर्जी वेबसाइट पर भेजा जाता है, जो असली प्लेटफॉर्म जैसी दिखती है. वहां उनसे अपने क्रिप्टो वॉलेट को कनेक्ट करने के लिए कहा जाता है. जैसे ही यूजर अनुमति दे देता है, स्कैमर्स उसके वॉलेट से पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं. सबसे खतरनाक बात यह है कि एक बार ट्रांजैक्शन हो जाने के बाद पैसा वापस नहीं मिलता.

यूजर्स किन गलतियों का शिकार होते हैं?

अक्सर लोग फर्जी वेबसाइट्स को असली समझ लेते हैं और बिना जांचे-परखे अपने वॉलेट को कनेक्ट कर देते हैं. इसके अलावा, कई यूजर्स अपनी 'seed phrase' जैसी संवेदनशील जानकारी भी शेयर कर देते हैं, जिससे स्कैमर्स को उनके वॉलेट पर पूरा कंट्रोल मिल जाता है. मैसेजिंग ऐप्स पर बातचीत होने के कारण इन स्कैम्स को ट्रैक करना और रोकना भी मुश्किल हो जाता है.

साइबर एजेंसी की सलाह

Indian Cyber Crime Coordination Centre ने यूजर्स को कुछ जरूरी सावधानियां अपनाने को कहा है. किसी भी अनजान या संदिग्ध वेबसाइट से अपने क्रिप्टो वॉलेट को कनेक्ट न करें. कभी भी अपनी seed phrase, पासवर्ड या अन्य संवेदनशील जानकारी शेयर न करें. किसी भी लिंक या प्लेटफॉर्म पर भरोसा करने से पहले उसकी असलियत जरूर जांच लें. अगर आपने किसी संदिग्ध ऐप या dApp को कनेक्ट किया है, तो उसे तुरंत डिस्कनेक्ट कर दें.

फ्रॉड होने पर क्या करें?

अगर आपको लगता है कि आपके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है, तो तुरंत कार्रवाई करें. आप राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं या cybercrime.gov.in वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. समय पर रिपोर्ट करने से नुकसान को कम किया जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com