विज्ञापन

iPhone हैक होने का खतरा! सरकार की बड़ी चेतावनी, अभी अपडेट करें अपना डिवाइस

CERT-In ने इस समस्या को क्रिटिकल यानी बेहद गंभीर कैटेगरी में रखा है. इसका मतलब है कि यह खतरा आपके डिवाइस के लिए बहुत बड़ा रिस्क बन सकता है.

iPhone हैक होने का खतरा! सरकार की बड़ी चेतावनी, अभी अपडेट करें अपना डिवाइस

भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी CERT-In ने Apple डिवाइस यूजर्स के लिए एक बेहद चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी खासतौर पर iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए है. 19 मार्च 2026 को जारी इस एडवाइजरी में बताया गया है कि इन डिवाइस में कुछ खतरनाक सिक्योरिटी कमजोरियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके फोन या लैपटॉप पर कंट्रोल हासिल कर सकते हैं. यह समस्या इतनी गंभीर है कि इससे आपका डेटा चोरी हो सकता है, सिस्टम हैक हो सकता है और डिवाइस पूरी तरह प्रभावित हो सकता है.

किन डिवाइस पर असर?
CERT-In के अनुसार यह खतरा Apple के कई पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन में मौजूद है. macOS के 13.5, 14.2 और 14.3 से पहले वाले वर्जन प्रभावित हैं. इसी तरह iOS और iPadOS के 15.8.7, 16.7.5, 16.7.15 और 17.3 से पुराने वर्जन भी खतरे में हैं. इसके अलावा Apple का वेब ब्राउजर Safari भी इन कमजोरियों से प्रभावित हो सकता है.

अगर आपने अपने डिवाइस को लंबे समय से अपडेट नहीं किया है, तो आपके ऊपर यह खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है. पुराने सॉफ्टवेयर में सिक्योरिटी कमजोरियां रहती हैं, जिन्हें हैकर्स आसानी से निशाना बना सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

CERT-In ने इस समस्या को क्रिटिकल यानी बेहद गंभीर कैटेगरी में रखा है. इसका मतलब है कि यह खतरा आपके डिवाइस के लिए बहुत बड़ा रिस्क बन सकता है. इन कमजोरियों के जरिए हैकर्स आपके डिवाइस में 'remote code execution' कर सकते हैं, यानी बिना आपकी जानकारी के आपके फोन या लैपटॉप में गलत कोड चला सकते हैं.

इससे हैकर्स आपके पर्सनल डेटा जैसे फोटो, मैसेज, पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं. इसके अलावा वे आपके डेटा को बदल भी सकते हैं या डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं. कुछ मामलों में यह समस्या आपके डिवाइस की स्पीड और परफॉर्मेंस को भी खराब कर सकती है, क्योंकि इसमें मेमोरी करप्शन जैसी दिक्कतें शामिल हैं.

यूजर्स क्या करें?

इस खतरे से बचने का सबसे आसान और जरूरी तरीका है अपने Apple डिवाइस को तुरंत अपडेट करना. Apple समय-समय पर सिक्योरिटी अपडेट जारी करता है, जो इन कमजोरियों को ठीक करने के लिए बनाए जाते हैं.

आप अपने फोन या लैपटॉप की सेटिंग्स में जाकर Software Update ऑप्शन में चेक कर सकते हैं कि नया अपडेट उपलब्ध है या नहीं. अगर अपडेट दिखे, तो उसे तुरंत इंस्टॉल करें. इसके साथ ही Safari ब्राउजर और बाकी सिस्टम ऐप्स को भी अपडेट रखना जरूरी है, क्योंकि ये भी सिक्योरिटी का अहम हिस्सा होते हैं.

नियमित अपडेट करने से न सिर्फ आपका डिवाइस सुरक्षित रहता है, बल्कि उसकी परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है. इसलिए इस चेतावनी को नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com