विज्ञापन

IIT मद्रास ने शुरू किया AI स्टार्टअप प्रोग्राम, कोर्स के एक हफ्ते बाद मिलेगा 4 लाख का इनाम

IIT मद्रास ने AI स्टार्टअप से जुड़ा एक प्रोग्राम शुरू किया है. यह प्रोग्राम कुल एक हफ्ते का होगा. इस प्रोग्राम के लिए 27 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जो भी उम्मीदवार इस कोर्स में हिस्सा लेना चाहते हैं, वो समय रहते आवेदन कर दें.

IIT मद्रास ने शुरू किया AI स्टार्टअप प्रोग्राम, कोर्स के एक हफ्ते बाद मिलेगा 4 लाख का इनाम
इस प्रोग्राम में AI स्टार्टअप बनाने के हर जरूरी चीजों पर फोकस किया जाएगा.

IIT मद्रास के वाधवानी स्कूल ऑफ डेटा साइंस एंड AI (WSAI) ने "बिल्डिंग ए सक्सेसफुल AI स्टार्टअप" नाम का प्रोग्राम शुरू किया है. यह प्रोग्राम 10 अगस्त से 14 अगस्त तक IIT मद्रास कैंपस में आयोजित किया जाएगा. जो भी उम्मीदवार इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, वो 27 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं. इस प्रोग्राम की सबसे खास बात ये है कि इसके आखिरी में एक फाइनल पिच डे होगा. इस इवेंट के दौरान, पार्टिसिपेंट अपने AI स्टार्टअप आइडिया पेश करेंगे. ये आइडिया  इन्वेस्टर्स और एक्सपर्ट्स के एक पैनल के सामने पेश किया जाना है.  जिसकी भी पिच सबसे अच्छी होगी उसे इनाम के तौर पर चार लाख रुपये दिए जाएंगे. इस कोर्स का मकसद प्रैक्टिकल लर्निंग और एक्सपर्ट गाइडेंस के जरिए नए AI आइडिया को सफल बिजनेस में बदलने में मदद करना है.

इस प्रोग्राम से जुड़ी जरूरी बातें

  • इस प्रोग्राम में AI स्टार्टअप बनाने के हर जरूरी चीजों पर फोकस किया जाएगा.
  • इस कोर्स को करने वाले उम्मीदवारों को मार्केट के मौकों को कैसे पहचानें, मिनिमम वायबल प्रोडक्ट (MVP) कैसे बनाएं, आइडिया को कैसे वैलिडेट करें सहित कई चीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी. 
  • इस कोर्स को टुगेदर फंड के जनरल पार्टनर और गूगल सर्च के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट लक्ष्मी शंकर लीड करेंगे.
  •  सेशन में क्लासरूम लर्निंग, प्रैक्टिकल एक्सरसाइज़ और AI स्टार्टअप के असल अनुभवों को पढ़ाया जाएगा.

कौन कर सकते हैं ये कोर्स

IIT मद्रास AI स्टार्टअप कोर्स में BTech, MTech और PhD के  फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स, फैकल्टी मेंबर्स, रिसर्चर्स, इंजीनियर्स, प्रोडक्ट मैनेजर्स हिस्सा ले सकते हैं.

कोर्स की फीस

IITM के छात्र: 5,000 हजार, (वर्कशॉप पूरी होने पर वापस कर दी जाएगी.
छात्र/स्टार्टअप: 5,000 हजार
पोस्ट-डॉक्स/फ़ैकल्टी: 15,000 हजार
इंडस्ट्री: 25,000 हजार

अगर आप भी इस कोर्स को करना चाहते हैं और ऊपर बताई गई शर्तों को पूरा करते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन कर दें. 

यहां से करें आवेदन

ये भी पढ़ें- Web Developer और App Developer का करने जा रहे हैं कोर्स? पहले जान लीजिए दोनों में अंतर
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Madras, AI Startup 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com