विज्ञापन

4 मार्च को धमाका करेगा Apple, iPhone 17e के अलावा नई AI Siri और बजट MacBook की हो सकती है एंट्री

4 मार्च को क्या लॉन्च करने जा रहा है Apple? ये सवाल हर Apple लवर्स के दिमाग में घूम रहा है. क्योंकि टेक दुनिया की दिग्गज कंपनी Apple ने 4 मार्च 2026 को एक खास इवेंट की घोषणा की है.

4 मार्च को धमाका करेगा Apple, iPhone 17e के अलावा नई AI Siri और बजट MacBook की हो सकती है एंट्री

4 मार्च को क्या लॉन्च करने जा रहा है Apple? ये सवाल हर Apple लवर्स के दिमाग में घूम रहा है. क्योंकि टेक दुनिया की दिग्गज कंपनी Apple ने 4 मार्च 2026 को एक खास इवेंट की घोषणा की है. यह इवेंट कंपनी दुनिया के तीन बड़े शहरों - New York, London और Shanghai में एक साथ आयोजित करेगी. माना जा रहा है कि इस इवेंट में लगभग 50,000 रुपये की कीमत वाला एक नया और किफायती MacBook लॉन्च हो सकता है. इसके अलावा भी कई नए प्रोडक्ट्स पेश किए जा सकते हैं.

कंपनी ने चुनिंदा मीडिया लोगों को 'स्पेशल Apple एक्सपीरियंस' के लिए इनवाइट भेजा है. इस इनवाइट में Apple का लोगो नए 3D डिजाइन में दिखाया गया है, जिसमें कांच की कई परतें नजर आती हैं. इस लोगो में हल्का हरा, पीला और नीला रंग इस्तेमाल किया गया है, जो आने वाले बजट MacBook के रंग हो सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इवेंट कब और कैसे देखें?
यह इवेंट 4 मार्च 2026 को भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे होगा. आम लोग इस इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं.

क्या हो सकता है लॉन्च?
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में Apple नया MacBook लॉन्च कर सकती है जिसमें iPhone 16 Pro में इस्तेमाल किया गया A18 Pro चिपसेट दिया जा सकता है. साथ ही इसमें 12.9 इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है. इसके अलावा कंपनी नए MacBook Pro मॉडल भी पेश कर सकती है, जिनमें M5 Pro और M5 Max चिपसेट मिल सकते हैं.

इसी इवेंट में नया iPhone 17e भी पेश किया जा सकता है. यह फोन पहले वाले मॉडल से कुछ अपग्रेड के साथ आएगा. इसमें A19 चिपसेट, MagSafe सपोर्ट और पतले बेज़ल्स मिल सकते हैं. हालांकि कैमरा सेटअप और डिस्प्ले का नॉच पहले जैसा ही रह सकता है.

कंपनी iPad Air का नया वर्जन भी लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी iOS 26.4 के साथ Siri का नया वर्जन पेश कर सकती है, जो AI तकनीक पर आधारित होगा और बेहतर स्मार्ट फीचर्स देगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com