विज्ञापन

लीक हो गया Apple के पहले फोल्डेबल फोन का लुक, देखें Photos

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Fold का डमी यूनिट इंटरनेट पर लीक हो गया है. लीक तस्वीरों से इसके पासपोर्ट जैसे डिजाइन, 7.8-इंच की बड़ी स्क्रीन और पावरफुल फीचर्स का खुलासा हुआ है. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

लीक हो गया Apple के पहले फोल्डेबल फोन का लुक, देखें Photos
बिना साइड बटन के आएगा नया iPhone Ultra
Photos: yigitech

पहली बार Apple के मच-अवेडेट 'iPhone Fold' यानी iPhone Ultra का डमी यूनिट पूरी तरह लीक हो गया है. इस लीक से न सिर्फ इसके अनोखे डिजाइन का पता चला है, बल्कि यह भी साफ हो गया है कि Apple इस साल फोल्डेबल मार्केट में बहुत बड़ा भूचाल लाने की तैयारी में है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिखने में कैसा है नया iPhone Fold?

यह iPhone Fold देखने में एक 'पासपोर्ट' की तरह चौड़े शेप में नजर आ रहा है. इसका लुक काफी हद तक गूगल पिक्सल फोल्ड की याद दिलाता है. इसके रियर पैनल पर एक पिल-शेप का हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो बड़े कैमरा कटआउट्स हैं. 

इस आईफोन में एक बहुत बड़ी 7.8-इंच की OLED स्क्रीन मिलेगी. यह साइज आईपैड मिनी के बेहद करीब है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए कमाल की होगी. Apple इसके क्रीज )(स्क्रीन के बीच की लाइन) को पूरी तरह गायब करने पर काम कर रहा है. वहीं, जब आप इसे बंद करेंगे, तो बाहर की तरफ 5.5-इंच की एक छोटी OLED स्क्रीन मिलेगी, जो आसानी से एक हाथ से इस्तेमाल की जा सकेगी. खास बात यह है कि इसमें फ्रंट में Face ID के बजाय पावर बटन में ही Touch ID मिलने की उम्मीद है.

iOS 27 कब आ रहा है? रिलीज डेट से उठा पर्दा, जादुई फीचर्स देखकर चौंक जाएंगे आप

दुनिया का सबसे पतला और पावरफुल फोल्डेबल फोन

यह नया मुड़ने वाला iPhone सिर्फ दिखने में ही खास नहीं है, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी एक मॉन्स्टर होगा. खुलने पर इसकी थिकनेस सिर्फ 4.7mm और बंद होने पर 9.23mm होगी, जो इसे मार्केट का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन बना देगी. इसके अंदर Apple का सबसे नया और ताकतवर A20 Pro चिपसेट मिल सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर बना होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसके साथ ही इसमें 12GB रैम, 1TB तक की स्टोरेज और फोन को ठंडा रखने के लिए वेपर चैंबर कूलिंग तकनीक दी जाएगी. फोटोग्राफी के लिए पीछे 48MP का प्राइमरी और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा. इस फोन में अब तक के किसी भी आईफोन के मुकाबले सबसे बड़ी बैटरी मिलने वाली है, जो लगभग 5,400mAh से 5,800mAh के बीच हो सकती है. 

Apple लॉन्च करने जा रहे है 11 नए डिवाइसेज, iPhone 18 Pro समेत लिस्ट में कई नाम

कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत?

रिपोर्ट्स की मानें तो Apple इस iPhone Fold को इसी साल सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ लॉन्च कर सकता है. यह लॉन्चिंग इसलिए भी ऐतिहासिक होगी क्योंकि 1 सितंबर से टिम कुक की जगह जॉन टर्नस Apple के नए CEO बनने जा रहे हैं और उनके नेतृत्व में यह पहला बड़ा लॉन्च होगा. 

कीमत की बात करें तो यह एक बेहद प्रीमियम डिवाइस है, जिसकी US मार्केट में अनुमानित कीमत $2,000 से $2,400 (लगभग 1,91,000 रुपये से 2,29,000 रुपये) के बीच हो सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com