चंडीगढ़:
रोहतक में 18 वर्षीय वुशू खिलाड़ी की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद एक कोच सहित दो लोगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान राजेश (कोच) और संदीप के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ रोहतक के महिला पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 354(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वुशू खिलाड़ी की ओर से दर्ज शिकायत के मुताबिक, पांच दिसंबर को राजेश ने खिलाड़ी पर उसके साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, राजेश ने उसे आगे खेलने की इजाजत देने से इनकार करते हुए कथित तौर पर उसके कॅरियर को बर्बाद करने की धमकी भी दी।
रोहतक के भगवतीपुर की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि नवंबर 2013 में वह सीनियर स्टेट टूर्नामेंट खेलने के लिए नरवाना (जींद) गई थी। जहां कोच राजेश ने उसे बुलाकर कथित रूप से उसके साथ छेड़छाड़ की।
शिकायतकर्ता ने कहा कि जैसे उसने रोना शुरू किया तो राजेश ने उससे माफी मांगी, लेकिन बाद में उसे धमकी दी कि अगर वह उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाती तो वह उसे आगे नहीं खेलने देगा और जब उसने संदीप (टीम मैनेजर) को इस बारे में सूचित किया तो उसने भी कथित तौर पर राजेश की मांग पूरी करने को कहा।