विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2013

विश्व स्क्वैश वरीयता में भारत को मिला आठवां स्थान

राष्ट्रीय चैम्पियन सौरव घोषाल के नेतृत्व वाली भारतीय स्क्वैश टीम को विश्व स्क्वैश संघ विश्व टीम (पुरुष) चैम्पियनशिप के लिए आठवीं वरीयता दी गई है। यह टूर्नामेंट 9 से 15 जून के बीच फ्रांस के मलहाउस में आयोजित होगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: राष्ट्रीय चैम्पियन सौरव घोषाल के नेतृत्व वाली भारतीय स्क्वैश टीम को विश्व स्क्वैश संघ विश्व टीम (पुरुष) चैम्पियनशिप के लिए आठवीं वरीयता दी गई है। यह टूर्नामेंट 9 से 15 जून के बीच फ्रांस के मलहाउस में आयोजित होगी।

प्रत्येक दो वर्ष के अंतराल पर होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 31 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें से शीर्ष 16 टीमों में से ही प्रत्येक महाद्वीप का नेतृत्व करने वाली टीमें मौजूद हैं। टूर्नामेंट के 46 वर्षों के इतिहास में पहली बार यह आयोजन फ्रांस में होगा।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम आज रात रवाना होगी। भारतीय टीम में कप्तान घोषाल के अलावा हरिंदर पाल सिंह संधु, महेश मनगांवकर तथा रामित टंडन भी शामिल हैं। साइप्रस पोंचा और गौतम दास भारतीय टीम के साथ अधिकारी के रूप में जाएंगे।

भारतीय टीम के कोच पोंचा ने कहा, "2011 के टूर्नामेंट में भारतीय टीम सातवें स्थान पर रही थी। हमें पूरा विश्वास है कि टीम इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन करेगी। हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय टीम, विश्व स्क्वैश संघ विश्व टीम, रैंकिंग, Indian Team, World Squash Team, Ranking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com