विज्ञापन

UPPSC Success Story: 5 सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद अब PCS अधिकारी बनीं प्राची, खुद बताई पूरी कहानी

यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक और महत्वपूर्ण ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. पीसीएस परीक्षा 2024 में इस साल कुल 932 अभ्यर्थियों सफल हुए हैं.

UPPSC Success Story: 5 सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद अब PCS अधिकारी बनीं प्राची, खुद बताई पूरी कहानी
कुल 932 अभ्यर्थियों ने इस साल ये परीक्षा पास की है.

कई लोगों के लिए सरकारी नौकरी एक सपना ही बनकर रह जाती है. वहीं उत्तर प्रदेश की प्राची ने अब तक पांच सराकरी नौकरी छोड़ रखी हैं और अब UPPSC परीक्षा 2024 पास करके अपनी छठी सरकारी नौकरी करने जा रही हैं. जी हां, जहां लोग एक सरकारी नौकरी के लिए तरसते हैं. वहीं प्राची की ये छठी सरकारी नौकरी होने वाली है. बुलंदशहर की प्राची ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) 2024 में 36वीं रैंक हासिल की है. इनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है. प्राची इस समय पीएनबी में अपनी सेवाएं दे रही हैं.

काम के साथ की पढ़ाई

अपनी नौकरी के साथ-साथ प्राची ने यूपीपीएससी की तैयारी की. प्राची पढ़ाई में शुरू से काफी तेज थी. प्राची का शुरू से लक्ष्य था की वो  सरकारी नौकरी करे और अब ये उनकी छठी सरकारी नौकरी होने जा रही है.  प्राची ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, पति और सास-ससुर को दिया है. प्राची ने कहा कि मेरी चार साल की छोटी बेटी है. मेरे सास-ससुर ने मेरी बेटी का ध्यान मेरे पीछे से रखा, ताकि मेरा अच्छे से पढ़ाई पर फोकस रहे. प्राची ने आगे कहा कि यहां तक पहुंचना आसान नहीं था. मैंने कई ऐसा बड़े फैसले लिए जो लेना आसान नहीं थे. मैंने कुल 5 सरकारी नौकरियों छोड़ी हैं. इस समय दिल्ली स्थित पंजाब नेशनल बैंक की CDPC ब्रांच में डिप्टी मैनेजर के पद पर सेवा दे रही हीं.

बता दें यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक और महत्वपूर्ण ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. इस बार पीसीएस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ जैसे 10 राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-  धुरंधर फेम रणवीर सिंह के लिए बेहद टफ था ये सब्‍जेक्‍ट, हर क्‍लास में होते थे फेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPPSC Success Story, UPPSC Prachi PCS Officer, UPPSC, Prachi PCS Officer Rank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com