विज्ञापन

खेतों में काम से लेकर सिलाई तक, गरीब परिवार के बेटे हनुमान ने 12वीं में हासिल किए 99.60%

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 12वीं कक्षा की तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट आज जारी कर दिए हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट जारी करते हुए पहला स्थान हासिल करने वालों को बधाई दी है.

खेतों में काम से लेकर सिलाई तक, गरीब परिवार के बेटे हनुमान ने 12वीं में हासिल किए 99.60%
हनुमान गिरी एक बेहद ही साधारण परिवार से नाता रखते हैं.

राजस्थान के जायल में रहने वाले छात्र हनुमान गिरी ने राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम में 99.60 प्रतिशत हासिल कर अपने गांव और परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया है. 99.60% अंक लाकर हनुमान गिरी ने दूसरा स्थान हासिल किया है. अपनी इस कामयाबी पर हनुमान गिरी ने कहा कि वो भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य रखते हैं. उन्होंने अपने रिजल्ट का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. हनुमान गिरी एक बेहद ही साधारण परिवार से नाता रखते हैं. हनुमान के पिता खेती और सिलाई का कार्य कर परिवार की जरूरतों को पूरा करते हैं.  इंदिरा प्रियदर्शनी स्कूल, जायल के छात्र हनुमान गिरी साइंस मैथमेटिक्स के छात्र हैं.  इन्होंने इंग्लिश, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं. वहीं हिंदी और फिजिक्स 99 अंक प्राप्त किए हैं.

वहीं डीडवाना की होनहार छात्रा दीपिका रांकावत ने साइंस स्ट्रीम में 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है.

मानसी जांगिड़ ने हासिल किए 99.20% अंक

हनुमान की तरह ही आर्ट्स स्ट्रीम से जोधपुर की मानसी जांगिड़ ने 99.20% अंक हासिल कर परिवार का सिर गर्व से उठाया है. मानसी ने बिना कोचिंग और ट्यूशन के ये अंक हासिल किए हैं.  मानसी की मां आटा चक्की चलाती हैं. साथ ही सिलाई का काम करती हैं. जबकि उनके पिता फर्नीचर का काम करते हैं.  मानसी पढ़ाई में काफी तेज है, इसलिए मां-बाप ने उसकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं रहने दी. 

ये भी पढ़ें-RBSE Result 12th Topper: पिता दिहाड़ी मजदूर, पैसे नहीं थे तो प्राइवेट स्‍कूल से निकाला; अब सरकारी से पढ़कर बेटा बना राजस्‍थान टॉपर

बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 12वीं कक्षा की तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट आज जारी कर दिए हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट जारी करते हुए पहला स्थान हासिल करने वालों को बधाई दी है.

साइंस स्ट्रीम में में पांच छात्र 99.80 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे. आटर्स में तीन छात्रों ने 99.60 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है. वाण‍िज्‍य स्ट्रीम में एक छात्रा 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है.

रिपोर्टर-लोकेश श्रीवास्तव

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Rajasthan Board Exams, Hadman Giri Jayal, Hadman Giri Jayal Marks, Hadman Giri Jayal Rank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com