विज्ञापन

UPPSC Result: पहले ही अटेंप्ट में यूपी PCS कर दिया टॉप, अब UPSC देना चाहती हैं रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी

UPPSC PCS Result: UPPSC ने PCS 2024 का रिजल्ट देर रात जारी किया, जिसमें रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने पहले ही प्रयास में दूसरी रैंक हासिल कर सबका ध्यान खींचा.

UPPSC Result: पहले ही अटेंप्ट में यूपी PCS कर दिया टॉप, अब UPSC देना चाहती हैं रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी
UPPSC PCS Result में लड़कियों का जलवा

UPPSC PCS Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS 2024 का रिजल्ट कल देर रात जारी किया और इसके साथ ही टॉपर्स की चर्चा हर तरफ शुरू हो गई. इस रिजल्ट में एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, वो हैं रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में UP PCS में दूसरी रैंक हासिल कर सभी को चौंका दिया. पहली बार मेन्स दिया, पहला इंटरव्यू दिया और सीधे टॉप 2 में जगह बना ली. ये सफर सुनने में आसान लगता है, लेकिन इसके पीछे कड़ी मेहनत, सही प्लानिंग और लगातार पढ़ाई की कहानी छिपी है.

रायबरेली से बीएचयू और इग्नू तक की पढ़ाई

अनन्या त्रिवेदी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई रायबरेली से पूरी की. इसके बाद उन्होंने 2019 में बीएचयू से समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन किया. आगे उन्होंने इग्नू से पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया और साथ में नेट परीक्षा पास की. अनन्या के एक बड़े भाई भी केंद्रीय सेवा में हैं. टीचर रेखा रानी और जनरल स्टोर चलने वाले सुशील त्रिवेदी की बेटी अनन्या त्रिवेदी  की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसे पता चला कि पीसीएस के परिणाम में उसे दूसरा स्थान हासिल हुआ है. एक जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले की बिटिया अब अफसर बन चुकी है.

कंसिस्टेंसी ने दिलाई बढ़त

अनन्या ने अपनी तैयारी पूरी तरह घर पर रहकर की. उन्होंने किसी बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट पर डिपेंडेंट होने के बजाय खुद की रणनीति बनाई. अपने हिसाब से पढ़ाई करना और उसी पर टिके रहना उनकी सफलता का बड़ा कारण बना. उनकी तैयारी की खास बात ये रही कि उन्होंने घर पर रहकर ही पढ़ाई की और किसी कोचिंग पर ज्यादा निर्भर नहीं रहीं. वे रोज करीब 6 घंटे पढ़ाई करती थीं और परीक्षा के समय इसे बढ़ाकर 8 से 10 घंटे कर देती थीं. अनन्या का मानना है कि रोजाना लगातार पढ़ाई करना सबसे जरूरी होता है.

मां और मामाजी का मजबूत सपोर्ट

अपनी सफलता का श्रेय अनन्या अपनी मां को देती हैं. साथ ही उन्होंने अपने मामाजी का भी जिक्र किया, जिन्होंने उन्हें सही दिशा में गाइड किया. उनके मुताबिक एक अच्छा मेंटर तैयारी को आसान बना देता है. उनके मामा राजेश पांडेय को कानपुर देहात में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात हैं.

साधारण परिवार से बड़ी जीत

रायबरेली के आनंद नगर की रहने वाली अनन्या एक बेहद सामान्य परिवार से आती हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया. उन्होंने साबित किया कि मजबूत इरादे से किसी भी कमी को पीछे छोड़ा जा सकता है. अनन्या का सपना यहीं खत्म नहीं होता. उन्होंने साफ कहा है कि वो आगे UPSC की तैयारी करना चाहती हैं. उनका मानना है कि असली सफलता लगातार आगे बढ़ते रहने में है.

(इनपुट - फ़ैज़ अब्बास)

यूपी PCS में टॉप करने वालीं नेहा पांचाल कौन हैं? रिजल्ट में महिलाओं का जलवा

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPPCS Result, Ananya Trivedi, UPPSC PCS Result, Ananya Trivedi Rank 2 UP PCS, UPPSC PCS Result 2024
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com