When is Commonwealth Games closing ceremony: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के सभी 10 दिन तक भारतीय खिलाड़ियों ने तकरीबन हर खेल में अपना दबदबा साबित कर दिया. ख़ासकर भारतीय बॉक्सर्स, वेटलिफ़्टर्स, एथलेटिक्स के जांबाज़, पैरा एथलीट, जूडोका, पावर लिफ़्टर- इन सबने हर रोज़ सुर्ख़ियां बटोरीं. आख़िरी दिन भी कॉमनवेल्थ गेम्स की पदक तालिका में भारतीय खिलाड़ी ज़रूर अपना रुतबा बढ़ाएंगे. और अब इन खेलों के समापन में भारतीय सितारे ऐसे रंग बिखेरने वाले हैं कि ग्लासगो गेम्स की याद लंबे समय के लिए तरोताज़ा रहनेवाली है.

अहमदाबाद 2023 की पहली झलक
अगले 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर अहमदाबाद को औपचारिक रूप से कमान सौंपने के कार्यक्रम में सुरों का जादू शंकर महादेवन बिखेरने वाले हैं.भारतीय कलाकार तकरीबन 20 मिनट का विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम के ज़रिये कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी अहमदाबाद के नाम करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शंकर महादेवन के अलावा मानुषी छिल्लर की ‘वंदे मातरम' प्रस्तुति, ऋषभ रिखिराम शर्मा और रॉस आइंसली की जुगलबंदी भी होगी.
इस इवेंट में स्कॉटिश रॉक बैंड 'सिंपल माइंड्स' मुख्य आकर्षण होगा, जो 'अलाइव एंड किकिंग', 'वॉटरफ्रंट', 'प्रॉमिसड यू अ मिरेकल' और 'बेलफास्ट चाइल्ड' जैसे गानों के लिए मशहूर है. BEMZ, कैमी बार्न्स और सैंडी थॉम भी परफॉर्म करेंगे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई सिंगर डेल्टा गुड्रेम कॉमनवेल्थ गेम्स सेरेमनी में तीसरी बार शामिल होंगी. 'नेबर्स' की यह पूर्व एक्ट्रेस मेलबर्न 2006 और गोल्ड कोस्ट 2018 की ओपनिंग सेरेमनी में भी शामिल हुई थीं.

स्कॉटलैंड से अहमदाबाद गेम्स ऐसे किये जाएंगे ट्रांसफ़र
क्लोज़िंग सेरेमनी में भारतीय कलाकारों से पहले स्कॉटिश रॉक बैंड ‘सिंपल माइंड्स' इस समारोह में शानदार कार्यक्रम पेश करेगा, इसके संकेत मिल रहे हैं. साथ ही BEMZ, कैमी बार्न्स और सैंडी थॉम भी कार्यक्रम पेश करेंगे. ऑस्ट्रेलियाई गायिका डेल्टा गुडरेम राष्ट्रमंडल खेलों के समारोह में तीसरी बार नजर आएंगी - इससे पहले वह 2006 मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स और 2018 के गोल्ड कोस्ट के उद्घाटन समारोह में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं.
क्लोज़िंग सेरेमनी या समापन समारोह रविवार, 2 अगस्त 2026 को रात 9:00 बजे लोकल टाइम या भारतीय समय के मुताबिक 1:30AM पर स्कॉटलैंड के OVO हाइड्रो एरिना में होना है.
ये भी पढ़ें-
CWG 2026: बॉक्सर्स ने कराई मेडल की बारिश, रचा इतिहास, 96 साल में पहली बार 7 गोल्ड 3 सिल्वर
Neeraj Chopra: अब कब है नीरज चोपड़ा का अगला इवेंट ? जानें पूरा शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं