विज्ञापन
This Article is From May 26, 2017

फुटबॉल : वेन रूनी को इंग्‍लैंड टीम से बाहर किया गया...

वेन रूनी की उम्‍मीदों को झटका लगा है. वर्ल्‍डकप क्वालीफायर और फ्रांस के खिलाफ एक मैत्री मैच के लिए चुनी गई इंग्लैंड की टीम से उन्‍हें बाहर कर दिया गया है

फुटबॉल : वेन रूनी को इंग्‍लैंड टीम से बाहर किया गया...
वेन रूनी इंग्‍लैंड की ओर से सर्वाधिक 53 गोल दाग चुके हैं (फाइल फोटो)
लंदन: सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर वेन रूनी को आज अगले महीने स्‍कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले वर्ल्‍डकप क्वालीफायर और फ्रांस के खिलाफ एक मैत्री मैच के लिए चुनी गई इंग्लैंड की टीम से बाहर कर दिया गया है. इस 31 वर्षीय स्ट्राइकर ने मैनचेस्टर यूनाइटेड में अपना स्थान गंवा दिया और उन्हें मार्च में घोषित गेरेथ साउथगेट की इंग्लैंड टीम से भी बाहर कर दिया गया था. हालांकि तब उनके घुटने में चोट लगी थी लेकिन अब रूनी पूरी तरह से फिट हो चुके हैं.

रूनी बुधवार को स्टाकहॉम में अजाक्स पर मैनचेस्टर यूनाईटेड की यूरोपा लीग फाइनल जीत में थोड़ी देर के लिए खेले थे. वह अगले साल रूस में वर्ल्‍डकप में इंग्लैंड की कप्तानी कर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन करने की उम्मीद लगाए थे लेकिन अब संभव नजर नहीं आ रहा. इंग्लैंड के रिकार्ड गोलस्कोरर रूनी ने देश के लिये 119 मैच खेलकर 53 गोल दागे हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com