विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2018

विश्‍वनाथन आनंद ने ताल मेमोरियल रैपिड शतरंज खिताब जीता..

भारत के विश्‍वनाथन आनंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताल मेमोरियल रैपिड शतरंज खिताब जीत लिया है.

विश्‍वनाथन आनंद ने ताल मेमोरियल रैपिड शतरंज खिताब जीता..
आनंद ने अंतिम दौर में बोरिस गेलफैंड के खिलाफ बाजी ड्रॉ रखी (फाइल फोटो)
मॉस्को: भारत के विश्‍वनाथन आनंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताल मेमोरियल रैपिड शतरंज खिताब जीत लिया है. विश्व रैपिड चैम्पियन आनंद ने खेल के इस प्रारूप में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए यहां अंतिम दौर में इस्राइल के बोरिस गेलफैंड के साथ बाजी ड्रॉ रखी और खिताब अपने नाम कर लिया. आनंद के संभावित नौ में से छह अंक रहे. उन्होंने चार जीत हासिल की और चार बाजियां ड्रॉ खेलीं। उन्हें एकमात्र बाजी में हार तीसरे दौर में अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव से मिली लेकिन इसके बाद इस शीर्ष भारतीय खिलाड़ी ने शानदार फार्म दिखाया.

यह भी पढ़ें: आनंद आइलै ऑफ मैन शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे

आनंद ने इयान नेपोमनियाच्ची, एलेक्सजेंडर ग्रिसचुक और रूस के डानिल दुबोव और अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को शिकस्त दी. लेकिन ग्रिसचुक पर पिछली बाजी में जीत उनके लिए अहम साबित हुई जिससे आनंद का खिताब सुनिश्चित हो गया. 10 खिलाड़ियों के राउंड रोबिन टूर्नामेंट में मामेदयारोव, रूस के सरगेई कारजाकिन और नाकामुरा पांच अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे जबकि गेलफैंड और ग्रिसचुक 4.5 अंक से संयुक्त पांचवां स्थान पर रहे.

वीडियो: मशहूर निशानेबाज अभिनव बिंद्रा से खास बातचीत
दुबोव और रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक ने चार चार अंक जुटाए जबकि रूस के पीटर स्विडलर और नेपोमनियाच्ची की जोड़ी नौंवे स्थान पर रही. गौरतलब है कि आनंद ने दो महीने पहले रियाध में विश्व रैपिड खिताब हासिल किया था. अब यह भारतीय खिलाड़ी ब्लिट्ज टूर्नामेंट में इसी प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेगा. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tal Memorial Rapid Title, Viswanathan Anand, Winner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com