विज्ञापन

NTPC इलेक्ट्रॉन क्विज में IIT मद्रास के छात्रों का दबदबा, मिला 1 लाख रुपये का इनाम

NTPC Electron Quiz 2026 Winners: एनटीपीसी ने पिछले एक महीने में इस क्विज का आयोजन देश के अलग-अलग शहरों में किया, जिसके बाद नोएडा में इसका ग्रैंड फिनाले हुआ और आईआईटी मद्रास के छात्रों ने बाजी मारी.

NTPC इलेक्ट्रॉन क्विज में IIT मद्रास के छात्रों का दबदबा, मिला 1 लाख रुपये का इनाम
IIT मद्रास के छात्रों ने जीता NTPC क्विज

भारतीय पावर कंपनी NTPC की तरफ से इलेक्ट्रॉन क्विज 2026-27 का आयोजन किया गया था, जिसमें आईआईटी मद्रास के छात्रों ने बाजी मारी है. इस क्विज में युवाओं की सीखने की क्षमता से लेकर इनोवेटिव थिंकिंग और उनकी जिज्ञासा को टेस्ट किया गया. देशभर के कई छात्रों ने इस क्विज में हिस्सा लिया था, लेकिन आईआईटी मद्रास की एक टीम ने सबसे आगे निकलकर खिताब अपने नाम किया. क्विज की शुरुआत 5 सितंबर से हुई थी और ये 8 अक्टूबर तक चला. नोएडा में इस क्विज का फाइनल हुआ और रिजल्ट का ऐलान किया गया. 

ग्रैंड फिनाले में इन छात्रों ने मारी बाजी 

एनटीपीसी के इस क्विज के ग्रैंड फिनाले में IIT मद्रास के अद्विक काबरा, और आशीष चेरियन थानिकल ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया. इसके बाद इसी संस्थान के श्रीराम माधवन वी और ईशान जोशी ने दूसरी पोजिशन हासिल की. तीसरे नंबर पर IIT कानपुर के वकार मोइद और पार्थ आर्य भट्ट रहे. 

1 लाख रुपये का इनाम

NTPC के इस क्विज में जीतने वाली टीम को 1 लाख रुपये का इनाम दिया गया. वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर आने वाले छात्रों को 60 हजार और 40 हजार रुपये दिए गए. क्विज में जो टीमें चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहीं, उनके लिए भी 16 हजार रुपये का पुरस्कार रखा गया था. बाकी 12 टीमों को भी 8 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए गए. 

इन शहरों में हुआ क्विज 

पिछले करीब एक महीने से चलने वाला ये क्विज देश के तमाम बड़े शहरों में आयोजित हुआ. इनमें मुंबई, हैदराबाद, रांची, रायपुर, पटना, कोलकाता और नोएडा जैसे शहर शामिल हैं. इस पूरे क्विज कॉम्पिटिशन में 1100 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया, इसके साथ ही ये एनटीपीसी का सबसे बड़ा क्विज भी बन गया.

इस फिलाने के मौके पर NTPC के डायरेक्टर (HR) अनिल कुमार जादली भी मौजूद रहे, जिन्होंने जीतने वालों को बधाई दी और कहा कि ऐसे ही वो भविष्य में सीखने की कोशिश करते रहें. उन्होंने कहा कि जैसे एनटीपीसी बदलावों के साथ आगे बढ़ी है, वैसे ही युवाओं को भी अपने करियर में बदलाव के साथ ढलना आना चाहिए. 

यह भी पढ़ें | IIT बॉम्बे से लेकर IIT मद्रास तक, JEE टॉपर्स की पहली पसंद बने ये संस्थान

यह भी पढ़ें | डेटा साइंटिस्ट से लेकर सर्जन तक, 2026 में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियों की लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NTPC Electron Quiz 2026 Winners, NTPC Quiz, IIT Madras, IIT Madras Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com