विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2015

बोल्ट ने विश्व चैम्पियनशिप में जीता तीसरा गोल्ड मेडल

बोल्ट ने विश्व चैम्पियनशिप में जीता तीसरा गोल्ड मेडल
रीले रेस में गोल्ड जीतने वाली जमैका की टीम
बीजिंग: उसैन बोल्ट ने जमैका की 4*100 मीटर दौड़ की टीम की अगुवाई करके विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीता। वहीं रेस में अमेरिका की टीम अयोग्य घोषित करार दी गई और चीन को रजत पदक मिला।

बोल्ट ने बर्डस नेस्ट स्टेडियम में आखिरी चरण में तेज दौड़ लगाई, जिससे जमैका की नेस्टा कार्टर, असाफा पॉवेल और निकेल अशेमडे की टीम 37.36 सेकेंड में दौड़ पूरी करके स्वर्ण पदक हासिल करने में सफल रही। बोल्ट का यह विश्व चैम्पियनशिप में 11वां स्वर्ण पदक है।

वहीं अमेरिका के ट्रेवयान ब्रोमेल, जस्टिन गैटलिन, टायसन गे और माइक रोजर्स को पहले रजत पदक दिया गया, लेकिन बाद में पता चला कि आखिरी चरण में उसके खिलाड़ी को सही तरह से बैटन नहीं दी गई, जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इससे चीन को रजत पदक मिल गया, जबकि कनाडा ने कांस्य पदक जीता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उसैन बोल्ट, विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, 4*100 मीटर रीले रेस, असाफा पॉवेल, एथलेटिक्स, Usain Bolt, World Athletics Championship, 4*100 Meter Relay Race
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com