बान की मून (फाइल फोटो)
संयुक्त राष्ट्र:
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ब्राजील में 5 अगस्त से शुरू होने वाले ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. ओलिंपिक खेलों का आयोजन रियो डी जेनेरियो में 5 से 21 अगस्त तक होगा.
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि रियो ओलिंपिक-2016 उद्घाटन समारोह का आयोजन शुक्रवार को होगा. बान ओलिंपिक मशाल की रिले रेस में हिस्सा लेंगे. दुजारिक ने कहा कि रियो में रहने के दौरान बान ओलम्पिक शरणार्थी दल से भी मुलाकात करेंगे.
रियो ओलिंपिक-2016 के बाद यहां सात से 18 सितम्बर तक पैरालम्पिक खेलों का आयोजन होगा. इस साल ओलिंपिक खेलों में 10,000 से भी अधिक रिकॉर्ड संख्या में एथलीट हिस्सा लेंगे. ऐसा पहली बार है कि ओलिंपिक खेलों में शरणार्थी दल भी हिस्सा ले रहा है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं