जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बस पर किए गए फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हो गए. इस कायरानापूर्ण आतंकी हमले से न सिर्फ देश में ही रोष है, बल्कि दुनियाभर से इस घटना की निंदा की जा रहा है. पुलवामा आतंकी हमले की संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने निंदा की है. साथ ही उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आज के हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं. हम सरकार, भारत और उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपना जीवन खो दिया. साथ ही हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं, जो इस हमले में घायल हुए हैं. हम चाहते हैं कि जो भी इस हमले के पीछे हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए.
दरअसल, आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के क़रीब 40 जवान शहीद हो गए. हमला सीआरपीएफ़ के क़ाफ़िले पर हुआ था. जिसमें फिदायीन हमलावर ने 350 किलो विस्फोटक सामग्री से लदी गाड़ी जवानो से भरी गाड़ी से भिड़ा दीय .इस हमले की गम्भीरता इसलिए भी बढ जाती है क्योंकी पहली बार घाटी में मानव बम का इस्तेमाल हुआ है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हमले की निंदा की. पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से इस मस्ले पर बात की. पीएम मोदी ने ट्वीट कर आतंकी हमले को घृणित एवं निंदनीय कृत्य बताते हुए कहा कि हमारे वीर सुरक्षा कर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा. वहीं, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को देश के लोगों को यह भरोसा दिलाया कि जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ की बस पर पाकिस्तान प्रायोजित जैश ए मोहम्मद द्वारा किए गये आतंकवादी हमले का बदला लिया जाएगा.
VIDEO: जम्मू कश्मीर में CRPF काफिले पर आतंकी हमला, 40 जवान शहीद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं