अबेल रूईज ने स्पेन की तरफ से दो शानदार गोल दागे.
- स्पेन ने माली को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया
- इंग्लैंड ने ब्राजील को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया था
- यह पहला अवसर है जब दो यूरोपीय टीमें फाइनल में पहुंची हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
अबेल रूईज के दो गोल और रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से स्पेन ने पिछली बार के उप विजेता माली को 3-1 से हराकर फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया. खिताबी मुकाबले में उसकी भिड़ंत पहली बार फाइनल में पहुंचे इंग्लैंड से होगी.
यह भी पढ़ें : फीफा अंडर-17 विश्व कप : ब्रेवस्टर की हैट्रिक ने इंग्लैंड को पहली बार फाइनल में पहुंचाया, ब्राजील बाहर
इंग्लैंड ने इससे पहले कोलकाता में खेले गए पहले सेमीफाइनल में तीन बार के चैंपियन ब्राजील को 3-1 से हराया था. यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहला अवसर है जब दो यूरोपीय टीमें फाइनल में पहुंची हैं. स्पेन चौथी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में सफल रहा. इससे पहले 1991, 2003 और 2007 में फाइनल में पहुंचा था, लेकिन तीनों अवसरों पर उसे उपविजेता से संतोष करना पड़ा था.
VIDEO: नेमार के विजयी गोल से ब्राजील ने अपना पहला ओलिंपिक गोल्ड जीता
स्पेन मैच में शुरू से ही हावी हो गया था. उसकी तरफ से रूईज ने 19वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया और फिर 43वें मिनट में मैदानी गोल दागा. फेरान टोरेस ने 71वें मिनट में तीसरा गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित की. माली की लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की मंशा पूरी नहीं हो पाई. उसकी तरफ से एकमात्र गोल लसाना एनडियाए ने 74वें मिनट में किया. माली को अब तीसरे स्थान के लिए ब्राजील से भिड़ना होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं