सेरेना विलियम्स इस समय वर्ल्ड नंबर दो हैं (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहले ही राउंड में कुछ कड़े मुकाबले सामने आए हैं. जहां सेरेना विलियम्स ने अपने करियर में पहले दौर का सबसे मुश्किल मैच खेला, वहीं नोवाक जोकोविच के लिए भी दूसरा सेट टाई ब्रेक तक गया. डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड में पहुंचने के लिए क़रीब ढाई घंटे (2:20 घंटा) का मैच खेलना पड़ा. 6 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन रह चुके सर्बिया के जोकोविच ने पहला सेट 6-1 से जीता, जबकि दूसरा सेट टाई ब्रेकर तक गया. 12 ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच ने स्पेन के फ़र्नांडो वेरदास्को से पहले राउंड में 6-1, 7-6, 6-2 से जीत हासिल की.
2009 में सिर्फ़ एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीत चुके रफ़ाएल नडाल के लिए इस बार साल के पहले ग्रैंड स्लैम का पहला राउंड बेहद आसान साबित हुआ. 14 ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने पहले राउंड में जर्मनी के फ़्लोरियन मायर को को सीधे सेटों 6-3, 6-4, 6-4 में हराकर दूसरे राउंड में जगह बना ली. वहीं 6 बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन सेरेना विलियम्स ने इस साल धमाकेदार शुरुआत की है.
अमेरिका की 22 ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना ने स्विट्ज़रलैंड की बेलिंडा बेंचिच को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया और दूसरे राउंड में जगह पक्की कर ली. हालांकि सेरेना ने मैच के बाद कहा कि पहले राउंड में ये उनका अब तक का सबसे मुश्किल मुक़ाबला रहा.
वर्ल्ड नंबर 3 और पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में सेमीफ़ाइनल तक का सफ़र करने वाले कनाडा के मिलोस राओनिच ने पहले राउंड में जर्मनी के डस्टिन ब्राउन को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-2 से हरा दिया.
ब्रिटेन की नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी जो कोन्टा ने बेल्जियम की कर्स्टन फ़्लिपकेन्स को 7-5, 6-2 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई. 1987 के 29 साल बाद ये पहला मौक़ा है जब पांच ब्रिटिश (एंडी मर्रे, योहाना कोन्टा, हीथर वाटसन, काइल एडमंड्स और डैन इवांस) खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरा राउंड का मैच खेलेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं