विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2016

ओलिंपिक में एक मेडल जीतना ही है कठिन, फेल्‍प्‍स जैसे इन खिलाड़ि‍यों ने लगा दी मेडल्‍स की झड़ी..

ओलिंपिक में एक मेडल जीतना ही है कठिन, फेल्‍प्‍स जैसे इन खिलाड़ि‍यों ने लगा दी मेडल्‍स की झड़ी..
माइकल फेल्‍प्‍स का मेडल जीतने का सिलसिला लगातार जारी है.
  • रिले में गोल्‍ड जीत फेल्‍प्‍स ने अपने मेडल्‍स की संख्‍या 25 पहुंचाई
  • संन्‍यास लेने के बाद खेलों में वापसी की है माइकल फेल्‍प्‍स ने
  • लेरिसा लेटनिना जीत चुकी हैं ओलिंपिक खेलों में 18 मेडल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अमेरिका के तैराक माइकल फ़ेल्प्स ने बुधवार को रियो में तीसरा गोल्ड मेडल हासिल किया. ओलिंपिक करियर में फ़ेल्प्स ने इसी के साथ अपने सिंगल्स गोल्ड मेडल की संख्या 21 कर ली..यही नहीं, ओलिंपिक में फेल्‍प्‍स अब तक 25 मेडल (व्‍यक्तिगत और टीम इवेंट) अपने नाम पर कर चुके हैं. स्‍वीमिंग में उनके नाम पर कई वर्ल्‍ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। बेहद प्रतिभावान फेल्‍प्‍स ने  संन्‍यास लेने के बाद रियो ओलिंपिक के जरिये खेलों में वापसी की है।

ओलिंपिक खेलों में जहां एक मेडल ही जीतना हर एथलीट का सपना होता है, वहां इन खिलाड़ि‍यों ने मेडल्‍स की झड़ी लगा दी। कई ओलिंपिक में अपना वर्चस्‍व स्‍थापित करते हुए इन्‍होंने एक दर्जन या इससे अधिक मेडल अपने नाम पर किए। खास बात यह है कि इसमें जिमनास्‍टों की संख्‍या सबसे अधिक है। नजर डालते हैं ऐसे खिलाड़ि‍यों पर....  

लेरिसा लेटनिना ने जीते हैं 18 मेडल
सोवियत संघ की पूर्व जिमनास्‍ट लेरिसा लेटनिना के नाम पर महिलाओं में सबसे अधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड है। वर्ष 1956 से 1964 के दरमियान उन्‍होंने ओलिंपिक में 18 मेडल जीते, इसमें 14 व्‍यक्तिगत मेडल और चार टीम मेडल शामिल रहे। ओलिंपिक में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड काफी समय तक उनके नाम रहा था.

निकोलाई एंद्रियानोव ने 15 मेडल हासिल किए थे
सोवियत संघ के निकालाई एंद्रियानेव को 80 के दशक में जिमनास्टिक में कामयाबी का पर्याय माना जाता था. उन्‍होंने वर्ष 1972 से लेकर 1980 के बीच ओलिंपिक में जिमनास्टिक की विभिन्‍न इवेंट में 15 मेडल जीते, इसमें सात गोल्‍ड शामिल रहे।वर्ष 2001 में उनका निधन हुआ.

बोरिस शेकलिन के नाम पर हैं 13 मेडल
ओलिंपिक जिमनास्टिक में सोवियत संघ के खिलाड़ि‍यों ने कामयाबी की इबारत लिखते हुए कई मेडल अपने नाम किए हैं. सोवियत संघ के शेकलिन ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 13 मेडल जीते, इसमें सात गोल्‍ड शामिल रहे.

एडोराडो मानगिएरेटी रहे तलवारबाजी के 'उस्‍ताद'
तलवारबाजी (फेंसिंग) में इटली के इस खिलाड़ी का कोई सानी नहीं था. मानगिएरेटी ने ओलिपिंक खेलों में छह गोल्‍ड सहित 13 मेडल जीते. खास बात यह है कि उन्‍होंने यह मेडल 1936 से 1956 के दौरान हुए ओलिंपिक खेलों में हासिल किए. पांच सिल्‍वर और दो ब्रांज मेडल भी एडोराडो ने अपने नाम किए.

जापान के ताकाशी उनो का भी जवाब नहीं
जापानी ताकाशी उनो ने भी जिमनास्टिक में ओलिंपिक में चमक दिखाई. उनो ने वर्ष 1952, 1956, 1960 और 1964 के ओलिंपिक में शिरकत की और पांच गोल्‍ड, चार सिल्‍वर और चार ब्रांज सहित कुल 13 मेडल अपने नाम किये. 

पावो नूरमी ने भी जीते हैं एक दर्जन मेडल
मध्‍यम और लंबी दूरी के एथलेटिक्‍स में पावो नूरमी का कोई सानी नहीं था. 'फ्लाइंग फिन' के नाम से मशहूर नूरमी लंबे समय तक अपराजित रहे. वर्ष 1920 से 1928 के बीच उन्‍होंने फिनलैंड के लिए ओलिंपिक में व्‍यक्तिगत और टीम इवेंट में नौ गोल्‍ड और तीन सिल्‍वर मेडल जीते. नूरमी के अलावा जर्मनी के केनाइंग के खिलाड़ी ब्रिगिट फिशर, जापानी जिमनास्‍ट सवाओ कोता, अमेरिका की महिला तैराक जेनी थॉम्‍पसन, अमेरिका की एक अन्‍य तैराक डारा टोरेस, रूस के जिमनास्‍ट अलेक्‍सी नेमोव और अमेरिकी तैराक नताली कागलिन भी 12-12 मेडल जीतने में कामयाब रहे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, माइकल फेल्पस, मेडल विजेता, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Michael Phelps, Larisa Latynina, Swimmer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com