Tokyo Olympics: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok) भारत के लिए बड़ा इतिहास रचने की कगार पर पहुंच गयी हैं. आज शुक्रवार को तीसरा राउंड खत्म होने के बाद यह 23 साल की युवा गोल्फर दूसरे स्थान पर अमेरीका की कोरडा नेली पहले नंबर पर हैं. और भारतीय खिलाड़ी उनसे सिर्फ तीन स्ट्रोक ही पीछे चल रही हैं. जहां कोरडा के स्ट्रोकों की संख्या -15 है, तो वहीं अदिति अशोक -12 के साथ दूसरे नंबर पर हैं. चौथे और आखिरी राउंड का खेल कल शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे से शुरू होंगे. और अदिति अशोक स्वर्ण पदक की रेस में बनी हुई हैं. अगर वह पहले नंबर पर रहती हैं, तो व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिनव बिंद्रा के बाद भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक होगा. किसी ने भी नहीं सोचा था कि अदिति ऐसा हैरंगतगेज प्रदर्शन करेंगी, लेकिन उन्होंने सभी को चौंका दिया है
#IND Golfer @aditigolf continues her amazing run, finishing the #Golf Women's Round 3 with 3 under par (-3) 68 points
— SAIMedia (@Media_SAI) August 6, 2021
With this, Aditi is at 2nd Rank 12 under par (-12) with a total of 201 points
Let's continue supporting her with #Cheer4India messages. pic.twitter.com/3RxyQTmz6O
Meanwhile India's Aditi Ashok is at no. 2 in Golf in Round 3! Two more round left. If she hold that number 2 position. We have A Medal!. Let's cheer her guys! #IND #golf #OlympicGames #aditiashok #IndiaTodayAtOlympics #TeamIndia pic.twitter.com/jzrlQKuXH0
— Vijayendra (@porgamumbaicha) August 6, 2021
सेमीफानल में हारे बजरंग पूनिया
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) सेमीफाइनल में (फ्रीस्टाइल 65 किग्रा भार वर्ग) में मौजूदा ओलंपिक पदक विजेता और तीन बार के विश्व चैंपियन अजरबेजान के पहलवान हाजी अलीयेव से 12-5 से हारे. अजरबेजान के पहलवान शुरूआत से ही बजरंग पर हावी रहे, यही कारण रहा कि पूरे बाउट के दौरान भारतीय पहलवान अपने विरोधी पहलवान से आगे नहीं निकल सके
क्वार्टर फाइऩल में जीते थे पूनिया
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल के क्वार्टर फाइनल में इरान के मोर्तेजा चेका को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे..
Bajrang's next bout will be against reigning Olympic medalist & 3 time World Champion Haji Aliyev in Semis.
— India_AllSports (@India_AllSports) August 6, 2021
Bajrang defeated Aliyev in Pro Wrestling League bout 2 yrs back.
It will be a blockbuster bout .
Live at 1450 hrs IST #TokyoOlympics #Tokyo2020withIndia_AllSports pic.twitter.com/SdJfq5VDRy
इससे पहले महिला रेसलर सीमा बिस्ला (Seema bisla) अपने पहले मुकाबले में हार गई है. 50 किग्रा भारवर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ट्यूनीशिया की पहलवान सारा हमदी से 1-3 से हार गई है. पहले ही राउंड से हारने के कारण अब सीमा का सफर ओलंपिक में समाप्त हो गया है. इसके अलावा भारत की महिला हॉकी टीम (Indian Women's Hockey Team) को ब्रॉन्ज मेडल वाले मैच में ग्रेट ब्रिटेन से हार मिली है.
News Flash:
— India_AllSports (@India_AllSports) August 6, 2021
Women Hockey: Valiant India go down to reigning Olympic Champion Great Britain 3-4 in Bronze medal match.
Our girls have their absolute best before going down fighting. #Tokyo2020 #Tokyo2020withIndia_AllSports pic.twitter.com/FEvETY4eJS