विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2015

टिंटू लुका ने एशियाई एथलेटिक्स में जीता गोल्ड मेडल

टिंटू लुका ने एशियाई एथलेटिक्स में जीता गोल्ड मेडल
टिंटू लुका (दाएं) की फाइल तस्वीर
भारत की शीर्ष महिला एथलीट टिंटू लुका ने चीन के वुहान में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पांचवें और अंतिम दिन 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। यह 800 मीटर दौड़ की किसी प्रतियोगिता में टिंटू लुका का पहला गोल्ड मेडल है।

वुहान स्पोर्ट्स सेंटर में भारी बारिश के चलते रेस से पहले एथलीटों को वॉर्म-अप का मौका नहीं मिला, लेकिन मुश्किल परिस्थितियों में भी टिंटू लुका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता।

वुहान में चल रही एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ये भारत का चौथा गोल्ड मेडल था। टिंटू से पहले इंद्रजीत ने शॉटपुट में, विकास गौड़ा ने डिस्कस थ्रो में और ललिता बाबर ने 3,000 मीटर स्टेपल चेज में गोल्ड मेडल हासिल किया था।

26 साल की टिंटू ने ये दौड़ 2 मिनट 1.53 सेकेंड के समय में पूरी की. इसके साथ ही उन्होंने अगस्त, 2015 में बीजिंग में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि वे रियो ओलिंपिक का टिकट पाने से चूक गईं। अगर उन्होंने ये दौड़ 2 मिनट 1 सेकेंड में ये दौड़ पूरी की होती तो उन्हें रियो ओलिंपिक का टिकट भी मिल जाता।

पुरुष वर्ग में भारत के जिनसन जॉनसन ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। जॉनसन के अलावा महिला रिले टीम भी चार गुना 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने में कामयाब रही।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन हरियाणा के धर्मवीर सिंह ने अनिल कुमार के 15 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को जरूर तोड़ा, लेकिन 20.66 सेकेंड के साथ वे कांस्य पदक पर ही कब्जा जमा सके। उनके अलावा 200 मीटर महिलाओं की रेस में श्रावणी नंदा ने 23.54 सेकेंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टिंटू लुका, एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप, गोल्ड मेडल, Tintu Luka, Asian Athletics Championships, Gold Medal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com