सांकेतिक तस्वीर
- 1904 सेंट लुई ओलिंपिक के बाद पहली बार गोल्फ ओलिंपिक में शामिल
- चौरसिया को ओलिंपिक में जगह बनाने का 80 प्रतिशत विश्वास था
- बेंगलुरु की 18 वर्षीय खिलाड़ी अदिति अशोक भी ओलिंपिक में खेलेंगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:
भारत के स्टार गोल्फर एसएसपी चौरसिया को विश्वास है कि अगले महीने होने वाले रियो ओलिंपिक खेलों में वह अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। चौरसिया ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरा मानना है कि यह मेरे पास देश को वापस कुछ देने का मौका है। हर किसी को ऐसा मौका नहीं मिलता। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं।'
गोल्फ की 1904 सेंट लुई ओलिंपिक के बाद पहली बार इस खेल महाकुंभ में वापसी हो रही है। इसमें पुरुष और महिला वर्ग में 60-60 गोल्फर हिस्सा लेंगे। चौरसिया ने कहा, 'किसी भी अन्य प्रतियोगिता से अलग यह चार साल में एक बार होते हैं। इसके अलावा गोल्फ की 112 साल बाद ओलिंपिक में वापसी हो रही है और इससे यह अधिक खास बन जाता है।'
मार्च में इंडियन ओपन के रूप में अपना तीसरा यूरोपीय टूर खिताब जीतने वाले चौरसिया को ओलिंपिक में जगह बनाने का 80 प्रतिशत विश्वास था। उनका आकलन तब सच्चाई बन गया, जब 11 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ ने शीर्ष 60 गोल्फरों की सूची जारी की, जहां उनकी रैंकिंग 45 है। वह 20वीं रैंकिंग वाले अनिर्बान लाहिड़ी के साथ टीम बनाएंगे, जिन्हें उन्होंने इंडियन ओपन में हराया था।
रियो जाने वाली टीम में बेंगलुरु की 18 वर्षीय खिलाड़ी अदिति अशोक भी हैं, जो रियो में 11 से 14 अगस्त के बीच होने वाली प्रतियोगिता के महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। कुछ चोटी के गोल्फरों ने अपना नाम वापस ले लिया है, लेकिन इसके बावजूद ओलिंपिक में शीर्ष गोल्फर दिखेंगे और वहां चुनौती काफी कड़ी होगी।
ओलिंपिक की अपनी तैयारियों पर ध्यान दे रहे चौरसिया थाईलैंड में किंग्स कप में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं सहज बने रहना चाहता हूं। एशियाई टूर प्रतियोगिता से मुझे चार अगस्त को रियो पहुंचने से पहले अभ्यास का कुछ मौका मिलेगा। उम्मीद है कि मैं उदघाटन समारोह के मार्च पास्ट में शामिल होने के लिए रियो पहुंच जाऊंगा। मुझे अभी टिकट नहीं मिला है।'
चौरसिया और लाहिड़ी दोनों ओलिंपिक गोल्फ कोर्स से अपरिचित हैं, लेकिन कोलकाता के गोल्फर ने कहा कि वे चार-पांच दिन पहले वहां पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा, 'कोर्स को समझने के लिए तीन से चार दिन का अभ्यास पर्याप्त है। परिस्थितियां भी बहुत खराब नहीं होनी चाहिए।'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गोल्फ, एसएसपी चौरसिया, रियो ओलिंपिक, सेंट लुई ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, Rio Olympic 2016, SSP Chawrasia, Golf