विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2017

टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स ने बेटी को जन्म दिया

सेरेना को साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया

टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स ने बेटी को जन्म दिया
टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स मां बन गई हैं. उन्होंने बेटी को जन्म दिया है.
  • सेरेना की बड़ी बहन वीनस उत्साहित
  • रफेल नडाल ने ट्विटर पर बधाई दी
  • टेनिस खिलाड़ी क्रिस एवर्ट ने खुशी जताई
मियामी: टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स ने बेटी को जन्म दिया है. इस खबर पर उनके साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों की ओर से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है. सेरेना के प्रतिनिधियों की ओर से हालांकि अभी इस खबर पर कोई पुष्टि नहीं आई है.

सेरेना की बड़ी बहन वीनस जब अमेरिकी ओपन तीसरे दौर के मैच के लिए कोर्ट पर आई तो कहा कि वह बहुत उत्साहित है. उसने कहा ,‘‘ मैं टेनिस के बारे में सवालों का जवाब दूंगी.’’

VIDEO : अमेरिका की टेनिस सुपरस्टार

स्पेन के रफेल नडाल ने ट्विटर पर लिखा ,‘‘ बधाई हो सेरेना. इस खुशी के लिए.’’ अमेरिका की महान टेनिस खिलाड़ी क्रिस एवर्ट ने कहा ,‘‘ मैं उसके लिए बहुत खुश हूं. वह अपनी बेटी के लिए आदर्श रोलमाडल होगी.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Serena Willams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com