नोवाक जोकोविच की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली:
अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने फ़्रेंच ओपन के फ़ाइनल में जगह बना ली है। 22वें ग्रैंड स्लैम ख़िताब पर नज़र टिकाए हुए सेरेना ने किकि बर्टेंस (Kiki Bertens) को सेमीफ़ाइनल में हरा दिया। हालांकि सेरेना को सेमीफ़ाइनल मैच में अपने टॉप फ़ॉर्म में नहीं देखा गया। वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी ने पहला सेट टाई ब्रेकर से 7-6 (9-7) से जीता, लेकिन दूसरा सेट 6-4 से आसानी से जीता। डिफ़ेंडिंग चैंपियन सेरेना पैर में परेशानी के बावजूद 58वें रैंक वाली बर्टेंस के लिए मुश्किल साबित हुईं।
एक अन्य सेमीफ़ाइनल में स्पेन की गैब्रिन मुगुरुज़ा ने Sam Stosur को आसानी से हरा दिया। मुगुरुज़ा 6-2, 6-4 से मैच जीतकर पहली बार फ़ाइनल में पहुंचीं हैं। चौथी वरीयता प्राप्त मुगुरूज़ा साल 2000 के बाद फ़्रेंच ओपन में खेलने वाली स्पेन की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी हैं।
वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के डॉमिनिक थीम को तीन सीधे सेटों में 6-2, 6-1, 6-4 से हराकर फ़्रेंच ओपन के फ़ाइनल में प्रवेश किया। जोकोविच को मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई। वर्ल्ड रैंकिंग में 15वें नंबर के खिलाड़ी थीम मुक़ाबले में कहीं भी जोकोविच के सामने नहीं ठहरते दिखे।
सर्बिया के जोकोविच यहां पहली बार फ़्रेंच ओपन जीतने की कोशिश कर रहे हैं। 2012, 2014 में रफ़ाइल नडाल ने उन्हें फ़ाइनल में हराया था, जबकि पिछले साल स्टेन वाबरिंका के हाथों जोकोविच फ़ाइनल में हारे थे। वैसे ये लगातार छठा मौक़ा है, जब जोकोविच किसी ग्रैंड स्लैम के फ़ाइनल में पहुंचे हैं।
एंडी मर्रे ने एक कड़े मुक़ाबले में स्विटजरलैंड के स्टेन वावरिंका को 6-4, 6-2, 4-6, 6-4 से हराकर खिताब की रेस से बाहर कर दिया। डिफेंडिंग चैंपियन वावरिंका के लिए मर्रे की चुनौती आसान नहीं रही। मर्रे पहला दो सेट आसानी से जीत गए, लेकिन वावरिंका ने वापसी करते हुए तीसरे सेट 4-6 से जीता। मर्रे ने चौथे सेट में कोई गलती नहीं की और जीत हासिल कर पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। मर्रे क्ले कोर्ट पर पिछले साल से फॉर्म में रहे हैं। मर्रे पिछले साल क्ले कोर्ट पर 13 मैच जीत चुके हैं। फाइनल में अब जोकोविच से उनका सामना होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सेरेना विलियम्स, नोवाक जोकोविच, गैब्रिन मुगुरुज़ा, फ्रेंच ओपन, टेनिस, Serena Willams, Novak Djokovic, French Open, Tennis