विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2015

10 साल के शुभम जगलान ने दो हफ्ते में दो जूनियर वर्ल्ड गोल्फ खिताब जीते

10 साल के शुभम जगलान ने दो हफ्ते में दो जूनियर वर्ल्ड गोल्फ खिताब जीते
10 साल के शुभम जगलान ने बुधवार को जूनियर गोल्फ इवेंट के आईजेजीए वर्ल्ड स्टार्स खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।

हरियाणा के एक दूधवाले के बेटे शुभम ने कुछ दिन पहले ही कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में जूनियर वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप जीती थी। इस तरह पिछले दो हफ्ते में यह उनका दूसरा विश्व खिताब है।

अपनी इस कामयाबी से शुभम बेहद खुश हैं। उन्होंने एनडीटीवी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा, मुझे वाकई बहुत खास महसूस हो रहा है। मेरे सभी दोस्त मुझे बधाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं बस कड़ी मेहनत कर रहा हूं, और मेरे लिए कोई शॉर्ट-कट नहीं है।

शुभम ने कहा, मेेरे पिता कहते हैं कि मुझे हमेशा शांत रहना चाहिए। मैं जश्न मनाना चाहता हूं, लेकिन मेरे पिता मुझे जमीन से जुड़े रहने की सलाह दे रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शुभम जगलान, गोल्फ, जूनियर गोल्फ खिताब, Shubham Jaglan, Junior World Golf Title, Golf
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com