सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर WhatsApp पर इन दिनों एक "WAR LOCKDOWN NOTICE" नाम की एक फाइल तेजी से वायरल हो रही है. पहली नजर में यह एक मजाक या 'April Fool' प्रैंक लग सकता है, लेकिन साइबर एक्सपर्ट्स ने इसे लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है. उनका कहना है कि यह कोई साधारण मजाक नहीं बल्कि एक सोची-समझी Social Engineering Strategy है, जिसका उद्देश्य लोगों के डिवाइस का एक्सेस हासिल करना है. ऐसी किसी भी फाइल पर क्लिक करने से आपको लेने के देने पड़ सकते हैं.

फाइल खुलने पर अप्रैल फूल का मैसेज लिखा दिखता है
Photo Credit: NDTV
PDF फाइल के पीछे छिपा है बड़ा खतरा
साइबर एक्सपर्ट और क्राइम इन्वेस्टिगेटर राहुल यादव के मुताबिक इस PDF File में कई तकनीकी खतरे छिपे हैं:

Embedded Malicious Scripts: इन PDF फाइल्स के अंदर JavaScript कोड एम्बेड किए जा सकते हैं. जैसे ही आप फाइल खोलते हैं, यह स्क्रिप्ट बैकग्राउंड में आपके फोन या कंप्यूटर की कमजोरियों (Vulnerabilities) का फायदा उठाकर उसे हैक कर सकती है.
Metadata Exploits: फाइल के Metadata के जरिए साइबर अपराधी आपका IP Address और डिवाइस की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं.

APK फाइल है सबसे घातक: 'फुल मोबाइल एक्सेस' का खतरा
इस मैसेज के साथ कई बार एक APK File भी भेजी जा रही है. राहुल यादव के अनुसार, यह फाइल आपके फोन के लिए किसी 'जहर' से कम नहीं है.
Remote Access Trojan (RAT): अगर आपने इस APK को इंस्टॉल किया, तो हैकर के पास आपके फोन का Remote Access चला जाएगा. वह आपके बिना पता चले आपका Camera और Microphone ऑन कर सकता है.
SMS & OTP Stealing: यह मैलवेयर आपके SMS Permissions को बाईपास कर देता है, जिससे बैंक के OTPs सीधे हैकर के पास पहुँच जाते हैं. इससे आपका बैंक अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है.
Keylogging: आपके द्वारा कीबोर्ड पर टाइप किया गया हर पासवर्ड और पिन (PIN) सीधे अपराधी के पास रिकॉर्ड हो जाता है.

कैसे रहें सुरक्षित?
साइबर एक्सपर्ट राहुल यादव ऐसे किसी खतरे से बचने के लिए ये सलाह देते हैं -
- किसी भी अनजान नंबर से आए PDF या APK लिंक पर क्लिक न करें.
- अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर "Install Unknown Apps" के ऑप्शन को हमेशा ऑफ (OFF) रखें.
- अगर किसी ने यह फाइल भेजी है, तो उसे तुरंत डिलीट करें और उस व्यक्ति को भी आगाह करें.
- संदेह होने पर तुरंत Google Play Protect से अपने डिवाइस को स्कैन करें.
सावधानी ही बचाव है. किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए केवल सरकार की अधिकृत वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें.
ये भी पढ़ें-: 5kg LPG Cylinder: ग्राहक कैसे ले सकते हैं Indane, HP और Bharat Gas का छोटू सिलेंडर? यहां जान लें आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं