भारतीय ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह ने अब जुलाई में लंदन में होने वाले ओलिंपिक खेलों में अधिक से अधिक गोल करने को अपना लक्ष्य बनाया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
नई दिल्ली में हुए ओलिंपिक क्वालीफायर्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह ने अब जुलाई में लंदन में होने वाले ओलिंपिक खेलों में अधिक से अधिक गोल करने को अपना लक्ष्य बनाया है। ओलिंपिक क्वालीफायर्स में फ्रांस के खिलाफ खेले गये फाइनल में पांच गोल करने वाले संदीप ने कहा, ‘‘मैंने ओलिंपिक क्वालीफायर्स में अधिक से अधिक गोल करने को अपना लक्ष्य बनाया था और अब मैं लंदन ओलिंपिक में भी ऐसा करना चाहूंगा। मैं इस खेल महाकुंभ में अच्छा प्रदर्शन करके भारत को आगे तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा।’’
संदीप हॉकी इंडिया के कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस कार्यक्रम में भारतीय टीम को ओलिंपिक क्वालीफायर्स में अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। नीली टर्फ पर पीली गेंद से हाकी खेलने के बारे में संदीप ने कहा कि उनकी टीम ने अभी तक इस तरह से हॉकी नहीं खेली है लेकिन एक दो मैच खेलने के बाद वह इसके अंतर के बारे में जान पाएंगे। उन्होंने हालांकि कहा कि टीम नीली या हरी टर्फ को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है और वे इस तरह के मैदान पर खेलने लिए मानसिक तौर पर तैयार हैं। संदीप ने कहा, ‘‘इससे पहले भी हम अलग अलग देशों में कई तरह की टर्फ पर खेले हैं और हमने अच्छा प्रदर्शन किया।’’ संदीप से जब पूछा गया कि प्रशिक्षकों की वर्तमान टीम और फिजियो के रहने से भारतीय टीम के प्रदर्शन में किसी तरह का अंतर पड़ रहा है, उन्होंने कहा, ‘‘हम आक्रामक हॉकी खेल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के दिमाग में अब यह बात बैठ गई है कि किसी पर दया नहीं दिखाओ।
यह कार्यक्रम ललित अशोक में आयोजित किया गया था जिसमें हॉकी इंडिया ने ओलिंपिक क्वालीफाईंग टीम के सभी 18 खिलाड़ियों में से प्रत्येक को एक लाख रुपये और आईपैड देकर सम्मानित किया। सहयोगी स्टाफ को 50 हजार रुपये और आई पैड देकर सम्मानित किया गया। हॉकी इंडिया की अध्यक्ष मरियमा कोशी, महासचिव नरिंदर बत्रा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप सतपति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। होटल ललित की सीएमडी ज्योत्सना सूरी ने भी टीम के सभी खिलाड़ियों को एक एक लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं