सुशील कुमार ने नरसिंह यादव से ओलिंपिक दावेदारी लेने की भरपूर कोशिश की (फाइल फोटो)
- सुशील और नरसिंह के बीच ओलिंपिक में जाने को लेकर कोर्ट में मामला चला था
- नरसिंह ने कोटा हासिल किया था, कोर्ट से सुशील को झटका लगा था
- हमेशा साथी खिलाड़ियों का समर्थन किया और करता रहूंगा : सुशील
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
नरसिंह यादव को नाडा की ओर से क्लीनचिट मिलने के बाद अब उनके विरोधी सुशील कुमार ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. ओलिंपिक में दो बार पदक जीतने वाले सुशील कुमार ने नाडा के फैसले के बाद सोमवार को कहा कि उन्होंने हमेशा साथी खिलाड़ियों का समर्थन किया है और वह ऐसा करते रहेंगे. हालांकि कुछ दिनों पहले के एक ट्वीट में सुशील ने नरसिंह पर कटाक्ष करते हुए 'सम्मान मांगने वाला' बताया था. पढ़िए सुशील ने नरसिंह के लिए और क्या कहा-
गौरतलब है कि सुशील और नरसिंह के बीच 74 किग्रा वर्ग में ओलिंपिक में जाने को लेकर कोर्ट में भी मामला चला था. कोर्ट से सुशील को झटका लगा था. गौरतलब है कि नरसिंह ने कोटा हासिल किया था, जबकि सुशील ट्रायल से इसे हासिल करना चाहते थे.
सुशील ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत खुशी की बात है। मेरा समर्थन पहले भी था, आज भी है और कल भी रहेगा। जाओ मेरे लिए और देश के लिए जीत हासिल करो.’’
उन्होंने साथ ही कहा था कि बीते कुछ महीनों में कुश्ती को जिस तरह के दौर से गुजरना पड़ा, वह निराशाजनक रहा.
सुशील ने माइक्रो ब्लागिंग साइट पर लिखा था, ‘‘कुश्ती को इस दौर से गुजरते हुए देखना दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने इसे अपनी पूरी जिंदगी दी और हमेशा अपने साथी पहलवानों का समर्थन करता रहूंगा.’’
पहले किया था कटाक्ष
इससे पहले सुशील कुमार ने 24 जुलाई को डोपिंग के मामले पर ट्वीट करते हुए नरसिंह पर कटाक्ष किया था कि सम्मान उन्हें मिलता है, जो उसे अपने दम पर हासिल करते हैं. किसी से मांगते नहीं.
नरसिंह ने पीएम को कहा- शुक्रिया
फैसले के बाद पहलवान नरसिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा. नरसिंह ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने न्याय पाने में मेरी मदद की, मुझे उम्मीद है कि रियो ओलिंपिक में पदक जरूर जीतूंगा.'
नाडा के महानिदेशक अग्रवाल ने नरसिंह यादव पर फैसले को पढ़ते हुए कहा, ‘‘हमने बीते समय के (दो जून तक) के नमूने को ध्यान में रखा, जिसमें उसका कोई भी नमूना पॉजिटिव नहीं पाया गया था. यह बात समझ से बाहर थी कि एक बार यह प्रतिबंधित पदार्थ लेने से फायदा होगा. इसलिए पैनल का विचार था कि एक बार लिया गया पदार्थ ‘जान-बूझकर’ नहीं लिया गया था.’’

बहुत ख़ुशी की बात है l मेरा सपोर्ट पहले भी था आज भी है और कल भी रहेगा l go win for me and the country #NarsinghYadav
— Sushil Kumar (@WrestlerSushil) August 1, 2016
उन्होंने साथ ही कहा था कि बीते कुछ महीनों में कुश्ती को जिस तरह के दौर से गुजरना पड़ा, वह निराशाजनक रहा.
सुशील ने माइक्रो ब्लागिंग साइट पर लिखा था, ‘‘कुश्ती को इस दौर से गुजरते हुए देखना दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने इसे अपनी पूरी जिंदगी दी और हमेशा अपने साथी पहलवानों का समर्थन करता रहूंगा.’’
पहले किया था कटाक्ष
इससे पहले सुशील कुमार ने 24 जुलाई को डोपिंग के मामले पर ट्वीट करते हुए नरसिंह पर कटाक्ष किया था कि सम्मान उन्हें मिलता है, जो उसे अपने दम पर हासिल करते हैं. किसी से मांगते नहीं.
Respect is to be earned not demanded. सम्मान उनके लिए होता है जो इसे कमाते हैं उनके लिए नहीं जो इसे मांगते हैं l Jai Hind!!
— Sushil Kumar (@WrestlerSushil) July 24, 2016
नरसिंह ने पीएम को कहा- शुक्रिया
फैसले के बाद पहलवान नरसिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा. नरसिंह ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने न्याय पाने में मेरी मदद की, मुझे उम्मीद है कि रियो ओलिंपिक में पदक जरूर जीतूंगा.'
नाडा के महानिदेशक अग्रवाल ने नरसिंह यादव पर फैसले को पढ़ते हुए कहा, ‘‘हमने बीते समय के (दो जून तक) के नमूने को ध्यान में रखा, जिसमें उसका कोई भी नमूना पॉजिटिव नहीं पाया गया था. यह बात समझ से बाहर थी कि एक बार यह प्रतिबंधित पदार्थ लेने से फायदा होगा. इसलिए पैनल का विचार था कि एक बार लिया गया पदार्थ ‘जान-बूझकर’ नहीं लिया गया था.’’
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सुशील कुमार, नरसिंह यादव, रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, डोपिंग, नाडा, वाडा, डोप टेस्ट, नरसिंह यादव डोपिंग केस, Sushil Kumar, Narsingh Yadav, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Doping, NADA, Wada, Dope Test, Narsingh Yadav Dope Test