विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2011

फ्लेचर से बेहतर होते अमरनाथ : गावस्कर

गावस्कर ने कहा कि अमरनाथ खिलाड़ियों से बेहतर तालमेल बना सकते थे, क्योंकि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी हिन्दी भाषी हैं और वह खुद भी इनमें से एक हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर, डंकन फ्लेचर के क्रिकेट टीम के कोच के तौर पर चयन से उत्साहित नहीं हैं, क्योंकि उनका मानना है कि मोहिंदर अमरनाथ जैसा खिलाड़ी बेहतर विकल्प होता। गावस्कर उस पैनल में शामिल थे, जिसने 2007 में टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को चुना था। लेकिन फ्लेचर की नियुक्ति बुधवार को बीसीसीआई कार्यकारी समिति की बैठक में बिना किसी नोटिस के की गई। गावस्कर ने कहा कि अमरनाथ भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के तौर पर बेहतर पसंद होते, क्योंकि वह भारतीय क्रिकेटरों की मानसिकता समझते हैं और जानते हैं कि शीर्ष पर रहने का क्या मतलब होता है। उन्होंने कहा, मोहिंदर अमरनाथ टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों से बेहतर तालमेल बना सकते थे, क्योंकि भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी हिन्दी भाषी क्षेत्र से आते हैं और वह खुद भी इनमें से एक हैं। गावस्कर ने एनडीटीवी से कहा, इसके अलावा वह वापसी करने का बेहतरीन रिकॉर्ड रखते हैं। अमरनाथ पिछली बार भी इस दौड़ में शामिल थे, लेकिन कर्स्टन ने उन्हें पछाड़ दिया था। गावस्कर ने विदेशी कोचों के प्रति भारत के झुकाव की भी आलोचना करते हुए कहा कि यह गलत धारणा है कि भारतीय अपना काम करने के बजाय खेल की राजनीति में शामिल हो जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, डंकन फ्लेचर, सुनील गावस्कर, टीम इंडिया, कोच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com