फाइल फोटो
इपोह (मलेशिया):
रूपिंदरपाल सिंह के पेनल्टी कॉर्नर से किये गये दो गोल से भारत ने शनिवार को न्यूजीलैंड को 4-0 से शिकस्त देकर 26वें सुल्तान अजलान शाह कप में कांस्य पदक अपनी झोली में डाला. रूपिंदरपाल ने 17वें और 27वें मिनट में ड्रैग फ्लिक से न्यूजीलैंड के गोलकीपर रिचर्ड जोयसे को छकाते हुए गोल किये. इसके बाद एस वी सुनील ने 48वें मिनट में टूर्नामेंट का अपना पहला गोल दागा. उन्होंने मनदीप सिंह से मिले क्रॉस का फायदा उठाते हुए इसे गोलपोस्ट में डाल दिया जबकि तलविंदर सिंह ने अंतिम मिनट में भारत के लिये चौथा गोल किया. इससे पहले मलेशिया ने प्ले ऑफ में जापान को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट की तालिका में पांचवां स्थान हासिल किया. भारतीय टीम ने पिछले साल टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के पीछे रहते हुए रजत पदक हासिल किया था.
भारत हालांकि शुक्रवार को अंतिम लीग मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ इतना प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सका था लेकिन शनिवार को उसने काफी सुधरा हुआ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया. भारत को पहले क्वार्टर में 12वें मिनट में बढ़िया मौका मिला था जब मनप्रीत ने मनदीप के लिये गोलपंक्ति के बराबर एक क्रास भेजा जो पोस्ट के करीब खड़े थे लेकिन मनदीप प्रयास में विफल रहे.
इसके बाद रूपिंदरपाल ने भारत के तीसरे पेनल्टी कॉर्नर पर डिफेंडरों को छकाते हुए गोल दागा. दूसरे क्वार्टर में 27वें मिनट में भी उन्होंने इसी तरह का अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया. भारत को चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर रूपिंदर का शॉट डिफेंडर के पैर में लगा जिससे एक और पेनल्टी कॉर्नर टीम को प्रदान किया गया जिस पर उन्होंने बेहतरी नीचे शॉट से गोल दागा.
सुनील पूरे टूर्नामेंट में गोल नहीं दाग सके हैं लेकिन उन्होंने 48वें मिनट में बायीं ओर से मनदीप के क्रॉस को डिफ्लेक्ट कर टीम के लिये तीसरा गोल किया. तलविंदर सिंह भी खेल के अंतिम समय में टूर्नामेंट में पहला गोल कर सके, उन्होंने सर्कल में मनप्रीत के पास पर गोल किया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rupinder Pal Singh, Indian Hockey Team, New Zealand, Bronze Medal, Sultan Azlan Shah Cup