विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2016

रियो ओलिंपिक : उद्घाटन समारोह में स्पेन का झंडा थामेंगे दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल

रियो ओलिंपिक : उद्घाटन समारोह में स्पेन का झंडा थामेंगे दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल
राफेल नडाल (फाइल फोटो)
मेड्रिड: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलिंपिक में अपने देश के झंडाबरदार की जिम्मेदारी को एक बार फिर निभाते नजर आएंगे। स्पेन के मेड्रिड में स्पेनिश ओलिंपिक समिति (सीओई) ने बुधवार को इस बात की घोषणा की।

2012 में पान गासोल को सौंपी गई थी जिम्मेदारी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नौ बार फ्रांस ओपन का खिताब जीतने वाले और 2008 बीजिंग ओलिंपिक में विजय हासिल करने वाले नडाल को लंदन 2012 ओलिंपिक में देश का झंडा थामने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन नडाल के घुटने में चोट लग जाने के बाद बास्केटबाल खिलाड़ी पान गासोल को उनकी जगह इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

राफेल नडाल का कर्ज था जिसे वापस लौटाना था
सीओई के मुखिया आलेजान्द्रो ब्लांको ने कहा कि स्पेन पर राफेल नडाल का कर्ज था जिसे वापस लौटाना था। यह उसी का परिणाम है। नडाल पिछले साल लगी चोट के बाद काफी संघर्ष कर रहे थे लेकिन हाल ही में उन्होंने मोंटे कार्लो और बार्सिलोना ओपन जीत कर शानदार वापसी की है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओलिंपिक, स्पेन, झंडा, टेनिस प्लेयर, राफेल नडाल, Olympic, Spain, Flag, Tennis Player, Rafael Nadal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com