विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2015

ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा कनाडा ओपन के फाइनल में

ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा कनाडा ओपन के फाइनल में
ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की फाइल फोटो
कालगेरी: ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों की सिल्वर मेडल विजेता जोड़ी शिहो तनाका और कोहारू योनेमोटो को हरा दिया। ज्वाला और अश्विनी ने रविवार को कालगेरी में सीधे गेम में हराकर कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

भारत की तीसरी वरीय जोड़ी ने आधे घंटे चले सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की जोड़ी को 21-17, 21-16 से हराया। विश्व चैम्पियनशिप 2011 की ब्रॉन्ज पदक विजेता ज्वाला और अश्विनी का सामना फाइनल में सेलेना पिएक और एफजे मस्किंस की नीदरलैंड की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा।

ज्वाला और अश्विनी को सेमीफाइनल में जापान की जोड़ी के खिलाफ ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा। पहले गेम में भारतीय जोड़ी एक समय पिछड़ रही थी लेकिन 4-4 के स्कोर पर बराबरी हासिल करने के बाद ज्वाला और अश्विनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

ज्वाला और अश्विनी ने इसके बाद 9-6 की बढ़त बनाई लेकिन जापान की जोड़ी ने 14-14 पर स्कोर बराबर कर दिया। भारतीय जोड़ी ने लगातार चार अंक के साथ 18-14 की बढ़त बनाई और फिर पहला गेम जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गेम और मैच अपने नाम किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा, राष्ट्रमंडल खेल, सिल्वर मेडल, बैडमिंटन, Shuttlers, Jwala Gutta, Ashwini Ponnappa, Canada, Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com