विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2011

मैंने कोई गलती नहीं की : शहजाद

पाक टीम से दरकिनार किए गए सलामी बल्लेबाज शहजाद अहमद ने खुद पर लगे अनुशासनहीनता और खराब रवैये के आरोपों का खंडन किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लाहौर: पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से दरकिनार किए गए सलामी बल्लेबाज शहजाद अहमद ने खुद पर लगे अनुशासनहीनता और खराब रवैये के आरोपों का खंडन किया है। हाल में जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम में शहजाद को शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के केंद्रीय करार से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने शहजाद के हवाले से लिखा है, इस आलोचना में मेरे परिवार को शामिल करने की जरूरत नहीं है। मैं पठान परिवार से हूं और अपने परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल नहीं करना चाहता। मुझे नहीं पता कि मैंने क्या किया है। यदि टीम प्रबंधन को लगता है कि मैंने कुछ गलत किया है, तो इस बारे में उन्हें मुझसे बात करनी चाहिए। मैंने कुछ गलत नहीं किया है। शहजाद ने पाकिस्तान की ओर से अब तक 19 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें दो शतकों की मदद से उन्होंने 477 रन बनाए हैं। विश्व कप में शहजाद पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे। पत्र के मुताबिक शहजाद ने कहा, मुझे नहीं पता कि रन बनाने के बावजूद मुझे टीम से बाहर क्यों रखा गया। राष्ट्रीय टीम और पीसीबी के केंद्रीय करार की सूची से बाहर किए जाने से मैं निराश हूं। मैं अभी युवा हूं और मुझमें अभी बहुत क्रिकेट बचा हुआ है। मैं घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखूंगा। उल्लेखनीय है कि हाल में पाकिस्तान टीम के पूर्व प्रबंधक इंतिखाब आलम ने कहा था कि शहजाद को केंद्रीय करार नहीं मिलने की वजह उनका खराब रवैया और अनुशासनहीनता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, पीसीबी, शहजाद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com