सिंगापुर सुपर सीरीज में क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाली शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल गुरुवार को जारी बैडमिंटन विश्व महासंघ की महिला एकल रैंकिंग में एक पायदान के फायदे से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
सिंगापुर सुपर सीरीज में क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाली शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल गुरुवार को जारी बैडमिंटन विश्व महासंघ की महिला एकल रैंकिंग में एक पायदान के फायदे से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।
लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदकधारी साइना इंडोनेशियाई सुपर सीरीज प्रीमियर में अपना एकल खिताब बरकरार रखने में असफल रहने के बाद चौथे स्थान पर खिसक गई थी लेकिन पिछले हफ्ते सिंगापुर में अंतिम आठ में पहुंचने के कारण वह 73510 अंक से तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही।
यह 23 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी इस साल मार्च तक करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दूसरे नंबर पर बनी हुई थी लेकिन थाईलैंड और इंडोनेशिया में खिताब का बचाव नहीं कर पाने से वह चौथे स्थान पर खिसक गई थी।
मलेशियाई ओपन विजेता पीवी सिंधू घुटने की चोट के कारण जून में लगातार दो टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकी थी, वह अपने 12वें स्थान पर बरकरार है जबकि उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी अरुंधती पंतावने को 10 पायदान का फायदा हुआ है जिससे वह 49वें स्थान पर पहुंच गई है।
चीन की लि जुरेई (87713.42 अंक) और यिहान वांग (74655.77 अंक) रैंकिंग में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं। पुरुष एकल में पी कश्यप के खराब प्रदर्शन का असर रैंकिंग पर भी पड़ा है जिससे वह दो पायदान के नुकसान से 13वें स्थान पर पहुंच गए है। यह भारतीय खिलाड़ी इंडोनेशिया और सिंगापुर में पहले राउंड में हार गया था।
आरएमवी गुरुसाईदत्त और अजय जयराम भी पुरुष एकल रैंकिंग में एक-एक पायदान के फायदे से क्रमश: 22वें और 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
बी साई प्रणीथ को पांच पायदान का लाभ हुआ है जिससे उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 40 रैंकिंग हासिल कर ली जबकि थाईलैंड ग्रां प्री गोल्ड चैम्पियन के श्रीकांत भी एक पायदान के फायदे से 41वें नंबर पर पहुंचे। सौरभ वर्मा अपने 37वें स्थान पर जारी हैं।
महिलाओं के युगल वर्ग में प्रदन्य गद्रे और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने चार पायदान की छलांग लगाकर 28वां स्थान प्राप्त किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इंडिया ओपन बैडमिंटन, भारतीय खिलाड़ी, सायना नेहवाल, Indian Players, India Open Badminton, 2013, Saina Nehwal