सायना नेहवाल ने थाइलैंड की रैटचेनॉक इंटेनॉन को हराकर इंडोनेशिया ओपन के फ़ाइनल में जगह बनाई.
- सायना ने वर्ल्ड नंबर 4 इंटेनॉन के ख़िलाफ़ अपना रिकॉर्ड 5 के मुकाबले 8 किया
- क्वार्टर फ़ाइनल में पीवी सिंधु को हराकर अपने नाम बड़ी जीत दर्ज की
- फाइनल में सायना की टक्कर ताइ ज़ु यिंग या चीन की एचई बिंगजिआओ से होगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
पूर्व ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता सायना नेहवाल इंडोनेशिया ओपन में ज़बरदस्त फ़ॉर्म में नज़र आ रही हैं. तीन बार इंडोनिशया ओपन का ख़िताब जीत चुकीं सायना ने थाइलैंड की रैटचेनॉक इंटेनॉन को सीधे गेम में 21-19, 21-19 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई. इसके साथ ही 12वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाली सायना नेहवाल ने वर्ल्ड नंबर 4 इंटेनॉन के ख़िलाफ़ अपना रिकॉर्ड भी 5 के मुकाबले 8 कर लिया. यानी दोनों स्टार्स के बीच अब तक हुए 13 मैचों में 8 सायना के नाम हो गए हैं.
टूर्नामेंट में सायना का सफ़र अब तक शानदार रहा है. सायना ने पहले राउंड में चीन की 19 साल की बेहद प्रतिभाशाली चेन यूफ़ेई को शिकस्त दी. दूसरे राउंड में भी उन्होंने चीन की 20वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाली चेन ज़ियाओज़िन को हराया. फिर क्वार्टर फ़ाइनल में उन्होंने ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को हराकर अपने नाम बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के बाद सायना ने ट्वीट भी किया, " मैं सिंधु को हराकर बेहद खुश हूं.. ये वाकई मुश्किल मैच था..जिसे 21-13, 21-19 से जीत पाई."
टखने की चोट से और विमल कुमार कैंप से वापसी के बाद सायना गोपीचंद अकादमी में ही ट्रेनिंग कर रही हैं. वो इंडोनेशिया में चौथी बार ख़िताब जीतकर अपना आत्मविश्वास और बढ़ा सकती हैं.
VIDEO : शिखर पर पहुंचना चाहती हैं सायना
सायना अपनी रैंकिंग को भी बेहतर करना चाहती हैं और इस जीत का उन्हें फ़ायदा ज़रूर होगा. फाइनल में सायना की टक्कर वर्ल्ड नंबर 1 ताइ ज़ु यिंग और चीन की एचई बिंगजिआओ के बीच होने वाले दूसरे सेमीफ़ाइनल की विजेता से होगी.

I m happy to b on the winning side against Sindhu today ... It was a really tough match 🙏🙏21-13 , 21-19 #IndonesiaMastersSuper500 pic.twitter.com/vsqIXDDIxW
— Saina Nehwal (@NSaina) January 26, 2018
टखने की चोट से और विमल कुमार कैंप से वापसी के बाद सायना गोपीचंद अकादमी में ही ट्रेनिंग कर रही हैं. वो इंडोनेशिया में चौथी बार ख़िताब जीतकर अपना आत्मविश्वास और बढ़ा सकती हैं.
VIDEO : शिखर पर पहुंचना चाहती हैं सायना
सायना अपनी रैंकिंग को भी बेहतर करना चाहती हैं और इस जीत का उन्हें फ़ायदा ज़रूर होगा. फाइनल में सायना की टक्कर वर्ल्ड नंबर 1 ताइ ज़ु यिंग और चीन की एचई बिंगजिआओ के बीच होने वाले दूसरे सेमीफ़ाइनल की विजेता से होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं