विज्ञापन
This Article is From May 24, 2015

इंडोनेशिया ओपन में आमने-सामने हो सकती हैं दो हमवतन खिलाड़ी सायना-सिंधू

इंडोनेशिया ओपन में आमने-सामने हो सकती हैं दो हमवतन खिलाड़ी सायना-सिंधू
साइना नेहवाल और पी.वी सिंधू की फाइल फोटो़
जकार्ता: सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल को दो जून से शुरू हो रहे इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर में दूसरी वरीयता दी गई है तथा टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में ही उनका सामना हमवतन पी.वी. सिंधू से हो सकता है।

सायना 2009, 2010 और 2012 में यहां खिताबी जीत हासिल कर चुकी हैं तथा इस बार वह थाईलैंड की निकाओन जिंदापोन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

भारत की दूसरे नंबर की तथा विश्व वरीयता में 12वीं सिंधू को वहीं पहले दौर में चीनी ताइपे की हसू या चिंग का सामना करना होगा। यदि दोनों भारतीय खिलाड़ी पहले दौर का अपना-अपना मैच जीत जाती हैं तो दूसरे दौर में वे एकदूसरे को चुनौती देती नजर आएंगी।

इससे पहले दोनों भारतीय धुरंधरों के बीच पिछले वर्ष इंडिया ग्रांप्री गोल्ड ट्रॉफी में हुए एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मैच में सायना ने जीत हासिल की थी। सायना तब खिताब जीतने में सफल रही थीं। इंडोनेशिया ओपन में मौजूदा चैम्पियन ली ज्युरुई को शीर्ष वरीयता दी गई है।

पुरुष एकल वर्ग में चौथे विश्व वरीय किदांबी श्रीकांत को टूर्नामेंट में भी चौथी वरीयता दी गई है तथा वह 14वीं विश्व वरीयता प्राप्त डेनमार्क के हैंस क्रिस्टीना विटिंगस के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे।

राष्ट्रमंडल विजेता पारुपल्ली कश्यप को भी श्रीकांत के साथ एक ही हाफ में रखा गया है तथा वह थाईलैंड के तानोंगसाक सेनसोमबूनसुक के खिलाफ पहले दौर का मैच खेलेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सायना नेहवाल, पी.वी. सिंधू, इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज, Saina Nehwal, P.V Sindhu, Indonesia Open Super Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com