विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2012

वह मुश्किल दौर था और इस दौरान मैं कई बार रोई : साइना

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज खुलासा किया कि हाल में स्विस ओपन का खिताब जीतने से पहले उन्हें मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा था और इस दौरान कई बार उनके आंसू भी छलक पड़े।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज खुलासा किया कि हाल में स्विस ओपन का खिताब जीतने से पहले उन्हें मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा था और इस दौरान कई बार उनके आंसू भी छलक पड़े।

दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी साइना ने चीन की तीसरे नंबर की शियान वैंग को स्विट्जरलैंड के बासेल में 48 मिनट चले मुकाबले में 21.19, 21.16 से हराकर अपने महिला एकल खिताब की रक्षा की और खिताबी सूखे को भी समाप्त किया लेकिन इस खिताबी जीत से पहले सब कुछ सही नहीं था। साइना ने कहा, ‘‘यह काफी पीड़ादायक था। मुझे कई चीजें सुननी पड़ी। मैं काफी रोई और यह मेरे लिए मुश्किल दौर था। मुझे काफी पीड़ा और चोटों से जूझकर अपना आत्मविश्वास वापस हासिल करना पड़ा।’’

पिछले साल दिसंबर में सुपर सीरीज फाइनल के बाद से साइना के लिए चीजें बेहतर हो रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए चुनौती थी, हमने अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास किया और दिसंबर से नतीजे मिलने लगे। सुपर सीरीज फाइनल में मैं अच्छा खेली। मुझे खुशी है कि मैंने मजबूत बनकर वापसी की। मैं सिर्फ भगवान से इतनी प्रार्थना करती हूं कि मैं चोट मुक्त और ओलिंपिक के लिए तैयार रहूं।’’ बीजिंग ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली साइना चीनी खिलाड़ियों की चुनौती से अच्छी तरह वाकिफ हैं विशेषकर लंदन में होने वाले खेलों के महाकुंभ के दौरान।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saina Nehwal On Swiss Open, Saina Nehwal, सानिया नेहवाल, स्विस ओपन पर साइना नेहवाल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com