माइकल फेल्प्स से इस बार भी अमेरिका को बड़ी उम्मीदें हैं
- तैराकी में 18 स्वर्ण सहित 22 पदक जीत चुके हैं फेल्प्स
- रियो में भी तैराकी में अमेरिकी चुनौती की अगवानी करेंगे
- कई विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित कर चुके हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
ओलिंपिक की तैराकी स्पर्धा में एक बार फिर माइकल फेल्प्स अमेरिकी चुनौती की अगुवाई करेंगे जबकि उनके चैम्पियन बनने की राह में सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई तैराक चुनौती पेश कर सकते हैं. 18 स्वर्ण समेत रिकार्ड 22 ओलंपिक पदक जीत चुके फेल्प्स का यह पांचवां ओलंपिक है.
दूसरे शब्दों में कहें तो भारत ने ओलिंपिक में अब तक जितने पदक (कुल 26 पदक) जीते हैं, लगभग उतने पदक तो फेल्प्स अकेले ही जीत चुके हैं. पदकों की उनकी संख्या भारत के कुल पदकों से केवल चार कम है. स्वर्ण पदक के लिहाज से बात करें तो भारत ने अब तक ओलिंपिक में नौ स्वर्ण पदक जीते हैं जबकि अमेरिका का यह तैराक अकेले ही 16 स्वर्ण अपने नाम कर चुका है.
वैसे मैदान के बाहर फेल्प्स का नाम विवादों में भी आ चुका है. एक बार शराब पीकर ड्राइविंग करने के लिए तो उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी. लेकिन फिर उन्होंने माना कि ऐसी गलती उनसे दोबारा नहीं होगी. गौरतलब है कि माइकल फेल्प्स के जबर्दस्त प्रदर्शन की बदौलत अमेरिका ने 2012 में तैराकी में 16 स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य जीते थे, वहीं आस्ट्रेलिया पहली बार एक भी व्यक्तिगत स्वर्ण नहीं जीत सका था. ऑस्ट्रेलिया की कैट कैंपबेल महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में नया रिकॉर्ड बनाकर आई है जबकि कैमरून मैकएवाय पुरुषों के 50 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक के दावेदार हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं