भारतीय हॉकी टीम के कोच ने टीवी, कुर्सी की कमी को लेकर शिकायत की थी (फाइल फोटो)
रियो डि जेनेरियो:
रियो ओलिंपिक-2016 आयोजन समिति (ओसी) के इनकार के बाद भारतीय ओलिंपिक दल के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेने आए भारतीय दल के लिए अतिरिक्त टेलीविजन और फर्नीचर के लिए भारतीय दूतावास से मदद मांगने का फैसला किया है. भारतीय हॉकी टीम के कोच रोलेंट ओल्टमैंस द्वारा टीवी और कुर्सियों की कमी की शिकायत के बाद गुप्ता ने यह फैसला किया. ओल्टमैंस का कहना था कि इन चीजों के न होने से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है, लेकिन ओसी ने अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के निर्देशों का हवाला देते हुए यह सुविधाएं देने से मना कर दिया.
आईओसी के दिशानिर्देशों के अनुसार सिर्फ दल के अध्यक्ष के कमरे और सार्वजनिक जगहों पर ही टीवी मुहैया कराने की बात कही गई है. गुप्ता ने बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, "हमारी हॉकी टीम की अतिरिक्त टीवी और कुर्सियों की मांग के बाद मैंने ओसी से बात की और उन्हें लिखित में भी इस बात से अवगत कराया."
बयान में कहा गया है, "आयोजन समिति के प्रतिनिधि ने इसका जवाब देते हुए बताया कि रियो-2016 सिर्फ दल के अध्यक्ष और सार्वजनिक जगहों के लिए ही टीवी प्रदान कर रहा है. जहां तक फर्नीचर की बात है वह आईओसी के दिशानिर्देशों द्वारा उससे मंजूरी मिलने के बाद ही दिया गया है. आप रेट कार्ट डेस्क पर आकर देख सकते हैं कि क्या वहां खरीदने के लिए जरूरी सामान उपलब्ध हैं."
गुप्ता ने हालांकि हॉकी टीम को अपना टीवी और फर्नीचर दे दिया है. यह मांग दल के अध्यक्ष के साथ प्रशिक्षकों की बैठक में सामने आई थी. हॉकी टीम के अलावा एथलेटिक्स टीम ने भी यही मांग रखी है. इसके बाद गुप्ता ने ओसी के रेट कार्ड से यह सामान खरीदने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश ये सामान वहां भी मौजूद नहीं थे. इसके बाद गुप्ता ने भारतीय दूतावास से यह सामान खरीद कर दल को प्रदान करने की गुजारिश की है.
गुप्ता ने कहा, "हमने हर मंजिल पर एक टीवी और अतिरिक्त कुर्सियां लगाने का फैसला किया है. अगले कुछ दिनों में यह सामान आ जाएगा."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, भारतीय ओलिंपिक दल, टीवी, फर्नीचर, ओलिंपिक में अव्यवस्था, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, India Hockey Team, Olympics, TV, Furniture, India Olympics Squad