विज्ञापन

भोजपुरी में देखना चाहते हैं रामानंद सागर की रामायण? यूट्यूब पर फ्री में देखें 163 एपिसोड वाला पूरा धारावाहिक

रामानंद सागर की 1987 वाली रामायण आज भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है. अगर आप अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया का यह मशहूर सीरियल दोबारा देखना चाहते हैं तो इसके लिए OTT सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है. यूट्यूब पर इसके 163 एपिसोड भोजपुरी भाषा में भी देख सकते हैं.

भोजपुरी में देखना चाहते हैं रामानंद सागर की रामायण? यूट्यूब पर फ्री में देखें 163 एपिसोड वाला पूरा धारावाहिक
फ्री में देखिए रामानंद सागर की रामायण, हिंदी ही नहीं भोजपुरी में भी हैं
IMDB
नई दिल्ली:

1987 में दूरदर्शन पर आया सीरियल रामायण ने इतिहास में अपना ऐसा नाम बनाया और लोगों के दिलों में इस तरह से उतरा की लोग आज भी इसे चाव से देखना पसंद करते हैं. रामानंद सागर की रामायण सीरियल के हर किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई. अरुण गोविल के भगवान राम और दीपिका चिखलिया की माता सीता के रूप में जो पहचान बनी वो आज भी कायम है. बता दें, कि अगर आप भी इस सीरियल को फिर से देखने की सोच रहे हैं तो इसको आप फ्री में देख सकते हैं, इसके लिए आपको किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है. सबसे खास बात ये है कि आप इसको सिर्फ हिंदी मे ही नहीं बल्कि भोजपुरी भाषा में भी मुफ्त में देख सकते हैं.  

तिलक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे भोजपुरी रामायण 

अगर आप एक बार फिर से रामायण देखना चाहते हैं वो भी भोजपुरी भाषा में ये तो आपको यूट्यूब पर 'Tilak Bhojpuri' चैनल पर देख सकते हैं. ये एक वेरिफाइड यूट्यूब चैनल है, जिस पर रामामंद सागर की रामायण भोजपुरी भाषा में देख सकते हैं. इस यूट्यूब चैनल पर रामायण सीरियल के 1 से लेकर 163 एपिसोड अपलोड हैं. इस सीरियल की शुरुआत भगवान विष्णु के धरती पर श्रीराम के रूप में जन्म लेने के संकल्प से होती है और आखिरी एपिसोड में भगवान राम के स्वर्ग जाने की कहानी दिखाई जाती है. वहीं अगर आप हिंदी में रामायण देखना चाहते हैं तो यूट्यूब पर Tilak चैनल पर देख सकते हैं. 

फ्री भोजपुरी रामायण देखने के लिए यहां क्लिक करें

रामायण की स्टार कास्ट ने जीता था दिल 

रामानंद सागर के रामायण सीरियल की कहानी के साथ इसकी स्टार कास्ट ने ऐसा प्रदर्शन किया कि उनकी इस छवि को लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं. इसमें अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था. इस सीरियल में अरविंद त्रिवेदी रावण और दारा सिंह ने हनुमान का रोल प्ले किया था. इसके अलावा संजय जोग ने भरत, समीर राजदा ने शत्रुघ्न और ललिता पवार ने मंथरा का किरदार निभाया था. 

ये भी पढ़ें: 39 साल बाद पर्दे पर श्रीराम-सीता का रियूनियन, अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया बने पति पत्नी, फैंस हुए इमोशनल 

1987 में पर टीवी पर हुआ था स्ट्रीम

रामानंद सागर की रामायण का पहला एपिसोड 25 जनवरी 1987 को दूरदर्शन पर आया था. इसके निर्माण से लेकर के इसको लिखने और इसके डायरेक्शन को सब कुछ रामानंद सागर ने किया था. वहीं रामायण का संगीत रवींद्र जैन ने तैयार किया था. जबकि टाइटल सॉन्ग का संगीत जयदेव ने दिया था. हिंदी रामायण के कुल 78 एपिसोड ने कई रिकॉर्ड बनाए, जिनकी चर्चा आज भी होती है. साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान इसको टीवी पर दोबारा से प्रसारित किया गया था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Serial, Ramanand Sagar Ramayana  , Entertainment, Hindi News, TV Serial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com