इंदरजीत सिंह (फाइल फोटो)
- 22 जून को लिया गया इंदरजीत का 'ए' नमूना पॉजीटिव था
- 29 जून को लिया गया 'बी' नमूना साफ-सुथरा पाया गया
- 'ए' नमूने से जुड़ा मामला अब भी बना हुआ है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
गोला फेंक के एथलीट (शॉट पटर) इंदरजीत सिंह का हैदराबाद में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान 29 जून को लिया गया डोप का नमूना साफ-सुथरा पाया गया, लेकिन उनके 'ए' नमूने से जुड़ा मामला अब भी बना हुआ है। उनका 'ए' नमूना पॉजीटिव पाया गया था।
रियो के लिए क्वालीफाई करने वाले इंदरजीत का 22 जून को प्रतियोगिता से इतर लिया गया 'ए' नमूना पॉजीटिव पाया गया था। उन्हें नाडा ने कहा कि उनके 'बी' नमूने की सात दिन के अंदर जांच की जाएगी और उसमें नाकाम रहने पर उनका डोप में असफल होने की पुष्टि हो जाएगी। लेकिन अब पता चला है कि 29 जून को लिया गया नमूना नेगेटिव रहा। लेकिन सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) 22 जून को डोप में नाकाम रहने का मामला आगे बढ़ाएगा।
सूत्र ने कहा, 'यह पता चला है कि उसका 29 जून का नमूना सही पाया गया है। नाडा ने कई सारे खिलाड़ियों के कई परीक्षण किए और वे यह नहीं कह सकते कि कौन सा नमूना सही रहा। नाडा अमूमन उनके बारे में सूचित करता है जो मामले पॉजीटिव पाए जाते हैं। नाडा 22 जून के पॉजीटिव मामले को आगे बढ़ाएगा। हो सकता है कि 29 जून का नमूना सही रहा, लेकिन इससे 22 जून के नमूने के परिणाम में बदलाव नहीं आएगा।'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक 2016, इंदरजीत सिंह, गोला फेंक, शॉट पटर, डोपिंग, नाडा, Rio Olympics 2016, Inderjeet Singh, Inderjit Singh, Shot Putter, Doping, NADA