विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2016

रियो ओलिंपिक : पदक तालिका में अमेरिका का दबदबा बरकरार

रियो ओलिंपिक : पदक तालिका में अमेरिका का दबदबा बरकरार
तैराक माइकल फेल्प्स अमेरिका के लिए रियो में 3 गोल्ड जीते चुके हैं (फाइल फोटो)
रियो डि जेनेरो: रियो ओलिंपिक में अब तक हुई स्पर्धाओं में सबसे अधिक पदक जीतने वाले देशों की सूची में अमेरिका सबसे आगे है. ओलिंपिक खेलों की पदक तालिका में शीर्ष 10 देशों में अमेरिका सबसे ऊपर है. अमेरिका के पास अब कुल 26 पदक हैं, जिनमें से नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं. इससे पता चलता है कि देश ने खेलों के लिए तैयारी काफी मजबूत कर रखी है.

पदक तालिका में अमेरिका के बाद चीन दूसरे, हंगरी तीसरे, आस्ट्रेलिया चौथे और रूस पांचवें स्थान पर है. चीन के पास कुल 17 (आठ स्वर्ण, तीन रजत, छह कांस्य) पदक हैं. इसके साथ ही हंगरी के पास छह (चार स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य), आस्ट्रेलिया के पास नौ (चार स्वर्ण, पांच कांस्य) और रूस के पास 12 (तीन स्वर्ण, छह रजत, तीन कांस्य) पदक हैं.

शीर्ष 10 में बाकी पांच देशों में इटली, दक्षिण कोरिया, जापान, फ्रांस और थाइलैंड शामिल हैं.

इस सूची में इटली कुल नौ पदकों (तीन स्वर्ण, चार रजत, दो कांस्य) के साथ छठे, दक्षिण कोरिया छह पदकों (तीन स्वर्ण, दो रजत, एक कांस्य) के साथ सातवें, जापान 14 पदकों (तीन स्वर्ण, एक रजत,

10 कांस्य) के साथ आठवें, फ्रांस छह पदकों (दो स्वर्ण, तीन रजत, एक कांस्य) के साथ नौवें और थाइलैंड चार पदकों (दो स्वर्ण,एक रजत, एक कांस्य) के साथ 10वें स्थान पर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, अमेरिका के ओलिंपिक पदक, ओलिंपिक मेडल, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, America's Olympic Medals, Olympics Medals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com