विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2016

रोजर फेडरर के बाद अब स्टेन वावरिंका ने भी रियो ओलिंपिक से नाम वापस लिया

रोजर फेडरर के बाद अब स्टेन वावरिंका ने भी रियो ओलिंपिक से नाम वापस लिया
स्टेन वावरिंका (फाइल फोटो)
रियो डि जनेरियो: दुनिया के चौथे नंबर के पुरुष एकल टेनिस खिलाड़ी स्टेन वावरिंका पीठ में चोट के कारण मंगलवार को रियो ओलिंपिक से हट गए. इससे टेनिस टूर्नामेंट को झटका लगता है, जो पहले ही कई बड़े खिलाड़ियों के हटने के कारण जूझ रहा है.

वावरिंका से पहले स्विट्जरलैंड के उनके हमवतन रोजर फेडरर और बेलिंडा बेनसिच चोटों के कारण ओलिंपिक से हट चुके हैं.

पूर्व फ्रेंच और ऑस्ट्रेलिया ओपन चैम्पियन वावरिंका ने कहा, 'मैं बेहद दुखी हूं.' उन्होंने कहा, 'रियो जाना मेरा सपना था. बीजिंग (2008) और लंदन (2012) के बाद मैं ब्राजील में इन खेलों को जीना चाहता था.'

वावरिंका ने कहा, 'दुखद है कि यह संभव नहीं होगा. मैं स्विट्जरलैंड के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं जो रियो जा रहे हैं और मैं उनका समर्थन करूंगा.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दुनिया, टेनिस, स्टेन वावरिंका, रियो ओलंपिक, खिलाड़ी, Rio 2016, Stan Wawrinka, Olympic Games, Injury, Rio Olympic 2016, रियो ओलिंपिक, रोजर फेडरर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com