विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2016

रियो ओलिंपिक : टेनिस में टॉप सीड सेरेना विलियम्‍स बाहर, यूक्रेन की गुमनाम सी खिलाड़ी ने हराया..

रियो ओलिंपिक : टेनिस में टॉप सीड सेरेना विलियम्‍स बाहर, यूक्रेन की गुमनाम सी खिलाड़ी ने हराया..
टॉप सीड सेरेना विलियम्‍स को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा.
  • यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने सीधे सेटों में दी शिकस्‍त
  • महिला डबल्‍स में सेरेना-वीनस की जोड़ी भी हो चुकी है बाहर
  • पुरुषों में नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविक भी हार चुके हैं
रियो डि जेनेरो: सेरेना विलियम्स का पांचवां ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने तोड़ दिया जबकि रियो ओलिंपिक में महिला टेनिस खिताब के लिये अब खुला मुकाबला हो गया है. शीर्ष वरीयता प्राप्त और गत चैम्पियन सेरेना कंधे की चोट के कारण जूझती नजर आई . उसे 13 साल जूनियर खिलाड़ी ने 6-4, 6-3 से हराया.

सेरेना की हार के मायने हैं कि रियो में दोनों नंबर एक खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं. पुरुष क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविक पहले दौर से बाहर हो गए थे. महिला वर्ग में शीर्ष 10 में से सिर्फ तीन ही अंतिम आठ में पहुंच सकी हैं. सेरेना और वीनस युगल वर्ग में पहले ही दौर में बाहर हो चुकी हैं. तीसरी वरीयता प्राप्त फ्रेंच ओपन चैम्पियन गार्बाइन मुगुरूजा भी पुएर्तो रिको की मोनिका पुइग से हारकर बाहर हो गई . पुरुष वर्ग में गत चैम्पियन एंडी मरे और 2008 के विजेता रफेल नडाल अगले दौर में पहुंच गए.

क्वार्टरफाइनल में स्वितोलिना का सामना दो बार की चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा से होगा . वहीं पुइग क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की लौरा सिएगेमुंड से खेलेगी. मरेने अर्जेंटीना के जुआन मोनाको को 6-3, 6-1 से हराकर अंतिम 16 में जगह बना ली. वहीं नडाल ने इटली के आंद्रियास सेप्पी को 6-3, 6-3 से हराया.

मरे का सामना अब इटली के फेबियो फोगनिनी से होगा जिसने बेनोइत पेइरे को 4-6, 6 -4, 7-6 से हराया. दूसरी वरीयता प्राप्त एंजेलिक कर्बर ने आस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर को 6-0, 7-5 से हराया . अब वह ब्रिटेन की 10वीं वरीयता प्राप्त जोहाना कोंटा से खेलेगी जिसने स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को 3-6, 7-5, 7-5 से मात दी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, सेरेना विलियम्‍स, टेनिस, नोवाक जोकोविच, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Serena Williams, Novak Djokovic, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com