अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक परिषद (आईओसी) द्वारा निलम्बित किए जाने पर भारतीय ओलिम्पिक संघ (आईओए) ने इसके लिए निवर्तमान महासचिव रणधीर सिंह को दोषी ठहराया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक परिषद (आईओसी) द्वारा निलम्बित किए जाने पर भारतीय ओलिम्पिक संघ (आईओए) ने इसके लिए निवर्तमान महासचिव रणधीर सिंह को दोषी ठहराया। आईओए ने निलम्बन के बावजूद चुनाव प्रक्रिया जारी रखने की घोषणा की है।
आईओए ने बुधवार को वार्षिक आम सभा में एक प्रस्ताव पारित कर रणधीर सिंह की गतिविधियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। सभा का मानना था कि आईओसी द्वारा निलम्बन की कार्रवाई के पीछे रणधीर सिंह थे।
यद्यपि आईओए के अध्यक्ष पद से 25 नवम्बर को अपनी दावेदारी वापस लेने वाले रणधीर सिंह बैठक में उपस्थित नहीं थे।
आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने कहा था कि उन्हें आशा है कि वह आईओसी एवं सरकार के साथ समाधान तलाश लेंगे।
मल्होत्रा ने कहा, "आज बैठक में 147 सदस्य उपस्थित थे। हमने चुनाव प्रक्रिया जारी रखने का निर्णय लिया। हम आईओसी के चार्टर का पालन कर रहे हैं और किसी भी नामांकन को रद्द नहीं किया गया है। हमें आशा है कि हम आईओसी के साथ मामला सुलझा लेंगे।"
कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि महासचिव ललित भनोट को आईओए का पक्ष आईओसी के सामने रखने के लिए कहा गया है।
आईओसी ने मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया में सरकारी हस्तक्षेप के कारण भारतीय ओलिम्पिक संघ को निलम्बित कर दिया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं